Thursday , August 6 2026

CM Rekha Gupta ने छात्रों को दिया तकनीक का तोहफा, सर्वोदय विद्यालय में STEM इनोवेशन लैब का उद्घाटन

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को पीतमपुरा स्थित सर्वोदय विद्यालय में STEM (साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और मैथमेटिक्स) इनोवेशन लैब का उद्घाटन किया। इस दौरान पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन, शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि आज के समय में विज्ञान और तकनीक केवल पढ़ाई के विषय नहीं, बल्कि देश के भविष्य और आर्थिक विकास की मजबूत नींव हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को सिर्फ पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित रखने के बजाय प्रयोग आधारित शिक्षा, नवाचार और समस्या-समाधान की क्षमता विकसित करना जरूरी है।

उन्होंने बताया कि STEM इनोवेशन लैब विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और नई तकनीकों के प्रति रुचि बढ़ाने का काम करेगी। साथ ही यह उन्हें वास्तविक जीवन की समस्याओं के समाधान खोजने और भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने में मदद करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार का लक्ष्य सभी सरकारी विद्यालयों को आधुनिक सुविधाओं, डिजिटल तकनीक और नवाचार आधारित शिक्षण संसाधनों से सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को हासिल करने में तकनीक-सक्षम और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की अहम भूमिका होगी।

रेखा गुप्ता ने इस पहल में सहयोग के लिए शिखर धवन फाउंडेशन, एचएमडी इंडिया और दा वन ग्रुप का आभार जताया। उन्होंने कहा कि सरकार और निजी क्षेत्र की साझेदारी से सरकारी स्कूलों में आधुनिक शिक्षा सुविधाओं का विस्तार होगा और अधिक से अधिक विद्यार्थियों को इसका लाभ मिलेगा।

Check Also

संभल हिंसा से जौहर विवि तक… यूपी चुनाव में गरमाएगी सियासत, क्या बरकरार रहेगा बर्क-इकबाल परिवार का दबदबा?

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच पश्चिमी यूपी की सियासत में संभल ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *