Sunday , September 20 2026

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा अपडेट, पदाधिकारियों के साथ बैंक अधिकारियों से हो रही पूछताछ

राम मंदिर चढ़ावा चोरी और वित्तीय अनियमितताओं के मामले में जांच लगातार तेज होती जा रही है। अब पुलिस और एसआईटी की टीम मंदिर के लेजर, पुराने वित्तीय रिकॉर्ड और लेखा-जोखा की बारीकी से जांच कर रही है। रिकॉर्ड में दर्ज प्रविष्टियों का अन्य दस्तावेजों से मिलान कर दान राशि के संग्रह, रखरखाव और जमा प्रक्रिया की पड़ताल की जा रही है।

मामले की जांच एसआईटी की निगरानी में सीओ अयोध्या कर रहे हैं। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि चढ़ावे की रकम का हिसाब किस प्रक्रिया से तैयार किया जाता था और उसकी जिम्मेदारी किन लोगों के पास थी।

सूत्रों के मुताबिक, लेजर में दर्ज तारीख, रकम और अन्य विवरणों का उपलब्ध रिकॉर्ड से मिलान किया जा रहा है। जहां भी किसी प्रविष्टि को लेकर संदेह या अस्पष्टता सामने आ रही है, वहां संबंधित लोगों को नोटिस (सफीना) जारी कर पूछताछ की जा रही है।

अब तक ट्रस्ट पदाधिकारियों, मंदिर कर्मचारियों और चढ़ावे की गिनती व बैंक में जमा प्रक्रिया से जुड़े बैंककर्मियों समेत 100 से अधिक लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया जा चुका है। कई लोगों के बयान भी दर्ज किए जा चुके हैं।

जांच एजेंसियों का कहना है कि लेजर रिकॉर्ड से मिलने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की पूछताछ और कार्रवाई की जाएगी। यदि किसी नई जानकारी या संदिग्ध प्रविष्टि का पता चलता है, तो संबंधित व्यक्तियों को दोबारा भी पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है।

Check Also

यूपी में लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक, टोल राजस्व को लगा बड़ा झटका

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर फिलहाल भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध जारी रहेगा। आईआईटी खड़गपुर की ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *