Sunday , September 20 2026

क्या प्रीति जिंटा को डेट कर रहे थे ब्रेट ली? पूर्व ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ने दिया साफ जवाब

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने पहली बार अभिनेत्री और पंजाब किंग्स की सह-मालकिन प्रीति जिंटा के साथ अपने कथित अफेयर की अफवाहों पर खुलकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि दोनों के बीच कभी कोई प्रेम संबंध नहीं रहा और वे हमेशा सिर्फ अच्छे दोस्त रहे हैं।

एक इंटरव्यू में ब्रेट ली ने कहा, “मैंने कभी किसी बॉलीवुड अभिनेत्री को डेट नहीं किया। प्रीति जिंटा और मैं तब भी अच्छे दोस्त थे और आज भी हैं। वह बेहद समझदार हैं और मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं।” उन्होंने यह भी कहा कि अफेयर की चर्चाओं ने उन्हें कभी परेशान नहीं किया, क्योंकि उन्हें हमेशा सच्चाई पता थी।

ब्रेट ली वर्ष 2008 से 2010 तक आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) का हिस्सा रहे। इसी दौरान प्रीति जिंटा के साथ उनकी नजदीकियों को लेकर कई तरह की अफवाहें सामने आई थीं, लेकिन उस समय दोनों ने इन चर्चाओं पर ज्यादा प्रतिक्रिया नहीं दी थी।

हालांकि, 2010 में प्रीति जिंटा ने भी इन अफवाहों को खारिज करते हुए कहा था कि उनका और ब्रेट ली का रिश्ता केवल दोस्ती का है।

ब्रेट ली की निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने 2006 में एलिजाबेथ केम्प से शादी की थी, लेकिन 2009 में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद 2014 में उन्होंने लाना एंडरसन से विवाह किया। वहीं, प्रीति जिंटा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘बंटवारा 1947’ की शूटिंग में व्यस्त हैं और साथ ही आईपीएल फ्रेंचाइजी पंजाब किंग्स की सह-मालकिन भी हैं।

Check Also

UPI पर MDR शुल्क का असर क्या होगा? व्यापारियों ने लागत और ग्राहकों पर पड़ने वाले बोझ को लेकर उठाए सवाल

डिजिटल भुगतान व्यवस्था में प्रस्तावित बदलाव को लेकर व्यापारियों की चिंता बढ़ गई है। 15 ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *