Monday , October 12 2026

रात 11 बजे युवती को जबरन कार में बैठाकर ले गए, पीछा करने वालों को मारी टक्कर

मेरठ के ब्रह्मपुरी मेट्रो स्टेशन के पास मंगलवार देर रात एक युवती को XUV कार में ले जाने का मामला सामने आया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात करीब 11:30 बजे कार सवार लोग युवती को अपने साथ ले गए। इस दौरान युवती के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर स्कूटी सवार युवकों ने कार का पीछा किया।

पीछा किए जाने पर कार सवारों ने तेजी से वाहन भगाना शुरू कर दिया। आरोप है कि इस दौरान स्कूटी को टक्कर भी मारी गई। युवकों ने करीब 3 किलोमीटर तक कार का पीछा किया, लेकिन वाहन तेज रफ्तार से परतापुर की ओर निकल गया।

प्रत्यक्षदर्शी रोहित कपूर ने बताया कि कार का एक दरवाजा खुला हुआ था और अंदर से युवती मदद की गुहार लगा रही थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने आसपास के CCTV फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में युवती को जबरन कार में बैठाने जैसी बात सामने नहीं आई है। कुछ फुटेज में महिला उसी वाहन के साथ दिखाई दे रही है।

एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि मामले की जांच के लिए कई टीमें गठित की गई हैं। कार की तलाश की जा रही है और CCTV फुटेज के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि वाहन और संबंधित लोगों की पहचान होने के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Check Also

राम मंदिर में दर्शन व्यवस्था सुधारने की तैयारी, ऑनलाइन वीआईपी पास वाले भक्त दे सकेंगे फीडबैक

राम मंदिर में दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *