Friday , June 26 2026

आंधी-बारिश से मिली राहत, आगरा में नुकसान; मानसून की एंट्री की उलटी गिनती शुरू

उत्तर प्रदेश में मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। बुधवार तड़के मथुरा में तेज आंधी के साथ जोरदार बारिश हुई, जबकि आगरा में हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई। लखनऊ, बाराबंकी समेत कई जिलों में सुबह बादल छाए रहे, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।

मंगलवार देर रात वाराणसी, आजमगढ़, ललितपुर और जालौन में भी तेज बारिश हुई। आगरा में धूलभरी आंधी के दौरान सड़क किनारे खड़ी कारों पर यूनिपोल गिर गया, जिससे दो वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

मौसम विभाग ने बुधवार के लिए 7 जिलों में बारिश और 32 जिलों में हीटवेव का यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून अगले 3 से 4 दिनों में बिहार बॉर्डर से गोरखपुर-महराजगंज के रास्ते उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर सकता है। 30 जून तक इसके लखनऊ पहुंचने और 2 जुलाई तक पूरे प्रदेश में सक्रिय होने की संभावना है।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, इस बार मानसून सामान्य तिथि से करीब 8 दिन की देरी से पहुंच रहा है। फिलहाल प्रदेश के कई हिस्सों में प्री-मानसून गतिविधियां जारी हैं, जिससे कहीं बारिश तो कहीं तेज हवाएं और उमस देखने को मिल रही है।

पिछले 24 घंटों में नोएडा, मेरठ, आगरा, हापुड़, झांसी, ललितपुर और बागपत में आंधी और बारिश दर्ज की गई। वहीं, बांदा प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Check Also

रात 11 बजे युवती को जबरन कार में बैठाकर ले गए, पीछा करने वालों को मारी टक्कर

मेरठ के ब्रह्मपुरी मेट्रो स्टेशन के पास मंगलवार देर रात एक युवती को XUV कार ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *