Saturday , October 10 2026

गोविंदा संग रिश्ते पर उठ रहे सवालों के बीच खाटू श्याम पहुंचीं सुनीता, दर्शन का वीडियो वायरल

बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। दोनों के रिश्ते को लेकर चल रही चर्चाओं और अटकलों के बीच सुनीता आहूजा खाटू श्याम बाबा के दरबार पहुंचीं, जहां उन्होंने बाबा श्याम के दर्शन कर प्रार्थना की। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में सुनीता आहूजा गुलाबी रंग के सूट में सिर पर दुपट्टा ओढ़े नजर आ रही हैं। वह खाटू श्याम बाबा के सामने हाथ जोड़कर प्रार्थना करती दिखाई दीं। दर्शन के बाद उन्होंने बाबा श्याम की तस्वीर भी अपने मोबाइल कैमरे में कैद की।

बताया जा रहा है कि सुनीता हाल ही में जयपुर पहुंची थीं और वहां से आध्यात्मिक यात्रा के तहत खाटू श्याम जी के दर्शन के लिए रवाना हुईं। यह यात्रा ऐसे समय में सामने आई है, जब गोविंदा और सुनीता के रिश्ते को लेकर लगातार खबरें और चर्चाएं चल रही हैं।

दरअसल, बीते दिनों सुनीता आहूजा के कुछ बयानों के बाद गोविंदा के साथ उनके रिश्ते को लेकर विवाद और अटकलें तेज हो गई थीं। हालांकि, गोविंदा के मैनेजर ने दूसरी शादी से जुड़ी चर्चाओं को खारिज किया था और तलाक की याचिका वापस लिए जाने की बात भी सामने आई थी। इसके बावजूद दोनों की निजी जिंदगी को लेकर सोशल मीडिया और मनोरंजन जगत में चर्चाओं का दौर जारी है।

अब खाटू श्याम बाबा के दरबार से सामने आए सुनीता आहूजा के वीडियो ने एक बार फिर लोगों का ध्यान उनकी निजी जिंदगी की ओर खींच लिया है। फिलहाल, सुनीता ने दर्शन के दौरान क्या मन्नत मांगी, इसे लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

Check Also

सलमान खान की अगली फिल्म ‘मातृभूमि’ पर बड़ा अपडेट, पोस्ट प्रोडक्शन पूरा होने के करीब; सेंसर सर्टिफिकेट बाकी

सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मातृभूमि’ को लेकर नया अपडेट सामने आया है। फिल्म रिलीज ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *