Sunday , October 11 2026

रिलीज से पहले ‘टॉक्सिक’ की ताबड़तोड़ कमाई, एडवांस बुकिंग में यश ने मचाया तहलका

साउथ सुपरस्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक’ रिलीज से पहले ही जबरदस्त चर्चा में बनी हुई है। फिल्म की एडवांस बुकिंग में दर्शकों का शानदार उत्साह देखने को मिल रहा है और टिकट बिक्री के मामले में यह कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ चुकी है।

रविवार सुबह तक फिल्म ने एडवांस बुकिंग के जरिए महज 48 घंटे में 18 करोड़ रुपये से ज्यादा की ग्रॉस कमाई कर ली। देशभर में सभी भाषाओं को मिलाकर फिल्म के 4.7 लाख से अधिक टिकट बिक चुके हैं। अकेले मूल कन्नड़ वर्जन से करीब 10 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई दर्ज की गई है।

वहीं, फिल्म के हिंदी डब वर्जन को भी उम्मीद से बेहतर रिस्पॉन्स मिल रहा है। पहले दिन के लिए हिंदी वर्जन ने रविवार सुबह तक करीब 8 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई कर ली। शुरुआती 24 घंटे में हिंदी वर्जन के करीब 60 हजार टिकट बिके।

एडवांस बुकिंग के मामले में ‘टॉक्सिक’ ने शाहरुख खान की ‘जवान’, रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ और रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ जैसी बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। ‘जवान’ के 1.5 लाख, ‘धुरंधर 2’ के 1.3 लाख और ‘एनिमल’ के करीब 55 हजार टिकटों के मुकाबले ‘टॉक्सिक’ की एडवांस बुकिंग कहीं तेज रफ्तार से आगे बढ़ती दिखाई दे रही है।

फिल्म में यश के साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी। यश की यह फिल्म 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Check Also

सलमान खान की अगली फिल्म ‘मातृभूमि’ पर बड़ा अपडेट, पोस्ट प्रोडक्शन पूरा होने के करीब; सेंसर सर्टिफिकेट बाकी

सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मातृभूमि’ को लेकर नया अपडेट सामने आया है। फिल्म रिलीज ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *