Saturday , October 10 2026

अमेरिका-कनाडा ट्रेड वॉर का भारत को लाभ, इन सेक्टरों में बढ़ सकती है भारतीय कंपनियों की हिस्सेदारी

अमेरिका और कनाडा के बीच व्यापारिक तनाव बढ़ने के बाद वैश्विक बाजार में नए अवसर पैदा हो सकते हैं। कनाडाई उत्पादों पर अमेरिका द्वारा भारी टैरिफ लगाए जाने से भारतीय कंपनियों को अमेरिकी बाजार में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने का मौका मिल सकता है। खासतौर पर ऑटो कंपोनेंट्स, आईटी, जेनेरिक दवाओं और टेक्सटाइल सेक्टर को इसका लाभ मिलने की संभावना जताई जा रही है।

रिपोर्ट के अनुसार, कनाडा से आने वाले कई उत्पाद महंगे होने के बाद अमेरिकी आयातक वैकल्पिक आपूर्तिकर्ताओं की तलाश कर सकते हैं। ऐसे में भारतीय उत्पाद कनाडाई सामान की जगह ले सकते हैं। वहीं, कनाडा के नए बाजारों की तलाश करने से भारत के साथ व्यापारिक अवसर बढ़ने की भी संभावना है।

हालांकि भारत पर भी अमेरिकी टैरिफ का असर है, लेकिन रिपोर्ट में कहा गया है कि कनाडा के साथ बढ़ते व्यापारिक तनाव के बीच भारत के लिए कुछ क्षेत्रों में नए निर्यात अवसर खुल सकते हैं। विशेष रूप से ऑटो पार्ट्स, औद्योगिक उत्पाद, जेनेरिक दवाओं और टेक्सटाइल की मांग बढ़ने के आसार हैं।

Check Also

अस्थिर रुपये को लेकर RBI गवर्नर की प्रतिक्रिया, बोले- मुद्रा फिलहाल कमजोर, स्थिरता के लिए हस्तक्षेप जारी

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बुधवार को रुपये में जारी कमजोरी ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *