Saturday , September 19 2026

यूपी में सनसनी: दोस्त ने हिस्ट्रीशीटर को बेरहमी से उतारा मौत के घाट, वजह बनी लड़की और चैटिंग

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में हिस्ट्रीशीटर की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार, घटना की वजह दोस्त की प्रेमिका से कथित चैटिंग और उससे उपजा विवाद था। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल ईंट और डंडा बरामद कर लिया गया है।

पुलिस जांच में सामने आया कि घटना वाले दिन सात लोग एक साथ शराब पी रहे थे। बाद में चार लोग वहां से चले गए और मौके पर केवल मृतक धर्मेंद्र, आरोपी सागर और उसका साथी संजू रह गए। इसी दौरान प्रेमिका से बातचीत को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ, जो हिंसक हो गया।

पुलिस के मुताबिक, गुस्से में आए आरोपियों ने ईंट और डंडे से धर्मेंद्र पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चेहरे पर कई गंभीर चोटों की पुष्टि हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किए गए सामान को बरामद कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हत्या की मुख्य वजह आरोपी की महिला मित्र को लेकर हुआ विवाद सामने आया है। मामले में साक्ष्य जुटाकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

मृतक धर्मेंद्र के खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज रहे थे। पुलिस का कहना है कि घटना से जुड़े सभी तथ्यों की जांच की जा रही है और मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया जारी है।

Check Also

यूपी में लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक, टोल राजस्व को लगा बड़ा झटका

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर फिलहाल भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध जारी रहेगा। आईआईटी खड़गपुर की ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *