Friday , July 17 2026

धार्मिक नफरत की वारदात: अमेरिका में भारतीय कर्मचारी को बनाया निशाना, कई सर्जरी के बाद भी हालत नाजुक

अमेरिका के यूटा स्थित वैली फेयर मॉल में भारतीय मूल के मुस्लिम युवक सैयद सोहेल उद्दीन पर धर्म पूछने के बाद जानलेवा हमला किया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी पीटर माइकल लार्सन (48) ने पहले पीड़ित से उसका नाम, देश और धर्म पूछा। मुस्लिम होने की पुष्टि होते ही उसने चाकू निकालकर ताबड़तोड़ वार कर दिए।

हमले में गंभीर रूप से घायल सोहेल उद्दीन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। डॉक्टर लगातार उनकी निगरानी कर रहे हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मॉल में मौजूद लोगों ने साहस दिखाते हुए हमलावर को मौके पर ही काबू कर लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी को हत्या के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार कर साल्ट लेक काउंटी जेल भेज दिया गया है।

जांच अधिकारियों के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर स्वीकार किया कि उसने धार्मिक पहचान के आधार पर हमला किया और मुसलमानों को निशाना बनाने की मंशा जताई। घटना के बाद स्थानीय मुस्लिम समुदाय में डर और चिंता का माहौल है। पीड़ित के परिजनों और दोस्तों ने लोगों से उसके इलाज में आर्थिक मदद की अपील की है।

Check Also

कनाडा में स्ट्रीट फेस्टिवल बना गोलियों का निशाना, दो लोगों की जान गई; पुलिस ने दिया बड़ा अपडेट

कनाडा के टोरंटो शहर में शनिवार शाम एक स्ट्रीट फेस्टिवल के दौरान हुई गोलीबारी से ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *