Wednesday , September 16 2026

CG High Court Job 2026: 58 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जानें योग्यता, आवेदन प्रक्रिया और जरूरी तारीखें

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट, बिलासपुर ने विज्ञापन संख्या 04/2026 के तहत स्टाफ कार ड्राइवर, लिफ्टमैन और कंटीजेंसी फंड कर्मचारी के कुल 58 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए 8वीं, 10वीं और 12वीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन रखी गई है और उम्मीदवारों को निर्धारित प्रारूप में आवेदन स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजना होगा। आवेदन प्राप्त होने की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2026 शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई है।

भर्ती के तहत स्टाफ कार ड्राइवर के 17, लिफ्टमैन के 7 और कंटीजेंसी फंड कर्मचारी के 34 पद भरे जाएंगे। स्टाफ कार ड्राइवर और लिफ्टमैन के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को लेवल-4 के तहत 19,500 रुपये से 62,000 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा। वहीं, कंटीजेंसी फंड कर्मचारी पद पर चयनित अभ्यर्थियों को कलेक्टर, बिलासपुर द्वारा निर्धारित दैनिक मजदूरी के अनुसार मानदेय दिया जाएगा। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और दिव्यांग अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षण का लाभ मिलेगा।

शैक्षणिक योग्यता पद के अनुसार अलग-अलग तय की गई है। स्टाफ कार ड्राइवर के लिए 10वीं पास होने के साथ वैध ट्रांसपोर्ट या कमर्शियल ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन चलाने का अनुभव आवश्यक है। लिफ्टमैन पद के लिए 12वीं पास होने के साथ आईटीआई से वायरिंग या इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में प्रशिक्षण अनिवार्य है। वहीं, कंटीजेंसी फंड कर्मचारी पद के लिए केवल 8वीं पास अभ्यर्थी ही पात्र होंगे। इस पद के लिए 8वीं से अधिक शैक्षणिक योग्यता रखने वाले उम्मीदवार आवेदन नहीं कर सकते।

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है। अन्य राज्यों के अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु 30 वर्ष, जबकि छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है। आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर होगी। आवेदन पत्र के साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियां संलग्न करनी होंगी। कंटीजेंसी फंड कर्मचारी पद के लिए 8वीं पास होने संबंधी नोटरीकृत शपथ पत्र भी देना अनिवार्य होगा। आवेदन केवल स्पीड पोस्ट से स्वीकार किए जाएंगे। अंतिम तिथि के बाद प्राप्त आवेदन किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

Check Also

SSC उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर, सिलेक्शन पोस्ट-14 का एडमिट कार्ड आज से; 16 सितंबर से एग्जाम

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की चयन पद चरण-14 परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *