Monday , July 6 2026

वेटर से बॉलीवुड सुपरस्टार तक: रणवीर सिंह की संघर्षभरी कहानी, आज हैं सबसे महंगे एक्टर्स में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह आज 41 साल के हो गए हैं। अपनी दमदार एक्टिंग और अलग अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले रणवीर का सफर आसान नहीं रहा। फिल्म इंडस्ट्री में जगह बनाने के लिए उन्हें कई रिजेक्शन झेलने पड़े, कास्टिंग काउच जैसे अनुभवों का सामना करना पड़ा और एक बार काम मांगने पर एक प्रोड्यूसर ने उनके पीछे कुत्ता तक छोड़ दिया था। आज वही रणवीर बॉलीवुड के सबसे सफल और महंगे अभिनेताओं में गिने जाते हैं।

रणवीर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि संघर्ष के दिनों में वह अपना पोर्टफोलियो लेकर एक प्रोड्यूसर से मिलने पहुंचे थे। घंटों इंतजार करने के बावजूद उनसे मुलाकात नहीं हुई। इसके बजाय प्रोड्यूसर ने मजाक के तौर पर अपने पालतू कुत्ते को उनके पीछे छोड़ दिया। रणवीर ने बताया कि उस घटना ने उन्हें अंदर तक झकझोर दिया, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी।

अभिनेता बनने से पहले रणवीर क्रिकेटर बनना चाहते थे। उन्होंने पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहिंदर अमरनाथ की अकादमी में ट्रायल भी दिया, लेकिन चयन नहीं हो सका। बाद में उन्होंने अभिनय को अपना करियर बनाया।

रणवीर की दादी चांद बर्क हिंदी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री थीं। रणवीर कई बार कह चुके हैं कि अभिनेता बनने का सपना सबसे पहले उनकी दादी ने ही उनके मन में जगाया था।

अमेरिका में पढ़ाई के दौरान रणवीर ने इंडियाना यूनिवर्सिटी में टेलीकम्युनिकेशन की पढ़ाई की। इस दौरान खर्च चलाने के लिए उन्होंने स्टारबक्स में वेटर और सर्वर का काम किया। अतिरिक्त कमाई के लिए उन्होंने बटर चिकन बेचने का काम भी किया था।

फिल्मी करियर की शुरुआत रणवीर ने 2010 में ‘बैंड बाजा बारात’ से की। इसके बाद उन्होंने ‘राम-लीला’, ‘बाजीराव मस्तानी’, ‘पद्मावत’, ‘गली बॉय’, ’83’ और अन्य कई फिल्मों में दमदार अभिनय से खुद को बॉलीवुड के शीर्ष सितारों में शामिल कर लिया।

निजी जिंदगी में रणवीर ने 2015 में दीपिका पादुकोण को प्रपोज किया था। दोनों ने अपनी सगाई करीब तीन साल तक गुप्त रखी और नवंबर 2018 में इटली के लेक कोमो में शादी की। सितंबर 2024 में दोनों बेटी दुआ के माता-पिता बने।

संघर्ष से सफलता तक का रणवीर सिंह का सफर आज लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा माना जाता है।

Check Also

तृषा-विजय की तस्वीर फिर चर्चा में, जन्मदिन पर एक्ट्रेस ने दी शुभकामनाएं

अभिनेत्री तृषा कृष्णन ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और अभिनेता विजय के 52वें जन्मदिन के एक ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *