Saturday , August 22 2026

आमिर-गौरी की शादी का सेलिब्रेशन चर्चा में: बेटों ने निभाई खास रस्म, रोमांटिक अंदाज में नजर आया कपल

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने 5 जुलाई को अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ निजी समारोह में शादी कर ली। शादी आमिर के घर पर हुई, जिसमें परिवार के सदस्य और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल हुए। अब इस समारोह की कई इनसाइड तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं।

शादी में आमिर की पिछली दोनों शादियों से उनके बच्चे ईरा खान, जुनैद खान और आजाद राव खान भी शामिल हुए। वहीं, गौरी स्प्रैट के बेटे क्विन ने भी शादी की रस्मों में हिस्सा लिया। एक तस्वीर में आजाद और क्विन नवविवाहित जोड़े के लिए अंगूठियां पकड़े नजर आए। बाद में दोनों ने एक-दूसरे को रिंग पहनाई।

वायरल तस्वीरों में आमिर और गौरी शादी की रस्में निभाते, साथ में डांस करते और एक-दूसरे के साथ भावुक पल साझा करते दिखाई दे रहे हैं। एक तस्वीर में आमिर, गौरी के वचन लेने के बाद उनका हाथ चूमते नजर आ रहे हैं। समारोह में मौजूद मेहमान भी कपल के साथ जश्न में शामिल हुए।

शादी में फिल्म निर्देशक राजकुमार संतोषी, अभिनेत्री एली अब्राहम और पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान समेत कई करीबी लोग पहुंचे। इरफान पठान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शादी का एक वीडियो साझा किया। हालांकि, वीडियो पोस्ट करने से पहले उसमें वह हिस्सा एडिट कर दिया गया, जिसमें शादी के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने के बाद आमिर ने गौरी को किस किया था।

शादी के दौरान आमिर ऑफ-व्हाइट पारंपरिक कुर्ता और धोती में नजर आए। समारोह के बाद मेहमानों को विदा करने बाहर आए आमिर के पैरों में पायल भी दिखाई दी, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींचा।

आमिर और गौरी की शादी की तस्वीरें सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर दोनों को लगातार शुभकामनाएं मिल रही हैं।

Check Also

अफजाल अंसारी की पत्नी को हाईकोर्ट से राहत, गैंगस्टर एक्ट में कुर्क लखनऊ का बंगला मुक्त

समाजवादी पार्टी के सांसद अफजाल अंसारी की पत्नी फरहत अंसारी को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *