Saturday , November 28 2026

हिमांशी खुराना और आसिम रियाज के बीच फिर बढ़ी तकरार, आरोपों पर आया एक्टर का जवाब

हिमांशी खुराना और आसिम रियाज के बीच पुराने रिश्ते को लेकर विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है। हिमांशी के हालिया बयान के बाद आसिम ने सोशल मीडिया पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए आरोपों का जवाब दिया है। उन्होंने साफ कहा कि उन्होंने कभी किसी को धर्म बदलने के लिए नहीं कहा और धर्म जैसे संवेदनशील मुद्दे को विवाद का हथियार नहीं बनाया जाना चाहिए।

आसिम ने अपनी पोस्ट में दावा किया कि ब्रेकअप के कुछ समय बाद हिमांशी ने उनसे दोबारा संपर्क कर रिश्ते को फिर से शुरू करने की इच्छा जताई थी। उन्होंने कहा कि उनके पास इससे जुड़े संदेश और स्क्रीनशॉट मौजूद हैं और जरूरत पड़ने पर उन्हें सार्वजनिक किया जा सकता है।

बता दें कि दोनों की मुलाकात बिग बॉस 13 के दौरान हुई थी और शो के बाद दोनों रिश्ते में रहे। बाद में दोनों ने अलग होने का फैसला किया। अब धर्म और रिश्ते से जुड़े पुराने मुद्दे पर दोनों के बयानों के बाद यह विवाद एक बार फिर चर्चा में आ गया है।

Check Also

नोरा फतेही का फोर्स 3 में जलवा, जॉन अब्राहम के साथ छह साल बाद करेंगी स्क्रीन पर वापसी; जानें रिलीज डेट

अभिनेत्री और डांसर नोरा फतेही जल्द ही जॉन अब्राहम की आगामी फिल्म ‘फोर्स 3’ में ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *