Tuesday , October 13 2026

तृषा-विजय की तस्वीर फिर चर्चा में, जन्मदिन पर एक्ट्रेस ने दी शुभकामनाएं

अभिनेत्री तृषा कृष्णन ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और अभिनेता विजय के 52वें जन्मदिन के एक दिन बाद सोशल मीडिया पर खास पोस्ट साझा कर उन्हें बधाई दी। तृषा ने केक के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “उस इंसान को जन्मदिन मुबारक, जो हर चीज को मायने देता है।”

तृषा की इस पोस्ट के बाद एक बार फिर दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पिछले साल भी उन्होंने विजय के जन्मदिन पर उनके साथ तस्वीर साझा कर शुभकामनाएं दी थीं।

गौरतलब है कि विजय के तलाक की खबरों के बाद तृषा और विजय के अफेयर की अटकलें सामने आई थीं। हालांकि, दोनों ने अब तक अपने रिश्ते को लेकर सार्वजनिक रूप से कोई बयान नहीं दिया है।

हाल के महीनों में तृषा और विजय कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में साथ नजर आए हैं। 10 मई को तृषा विजय के मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुई थीं। वहीं, तमिलनाडु चुनाव परिणाम के दिन भी उन्हें विजय के आवास पर देखा गया था।

दोनों कलाकारों ने ‘गिल्ली’, ‘तिरुपाची’, ‘आथी’, ‘कुरुवी’ और ‘लियो’ जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों ने काफी पसंद किया, जिसके चलते उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं समय-समय पर होती रही हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो तृषा हाल ही में फिल्म ‘करुप्पु’ में अभिनेता सूर्या के साथ नजर आई थीं। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता मिली और इसने दुनियाभर में करीब 309 करोड़ रुपए का कारोबार किया।

वहीं, विजय अब पूरी तरह राजनीति में सक्रिय हैं। उनकी आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ की रिलीज फिलहाल टाल दी गई है। फिल्म की नई रिलीज डेट का अभी इंतजार किया जा रहा है।

Check Also

ओलंपिक 2036 की मेजबानी को लेकर भारत की तैयारी, पीएम मोदी बोले- युवाओं के पास मंच भी, समर्थन भी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत 2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी का सपना ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *