Thursday , August 6 2026

राज्य

बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावे पर गड़बड़ी: CCTV फुटेज के बाद बीकेटीसी के कई कर्मचारियों पर शिकंजा

बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावे की कथित हेराफेरी मामले की जांच तेज हो गई है। प्रारंभिक जांच के बाद अब बदरी-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) के कई और कर्मचारी जांच एजेंसियों के रडार पर आ गए हैं। जांच के दौरान सामने आए सीसीटीवी फुटेज में कुछ कर्मचारियों की गतिविधियां संदिग्ध दिखाई देने ...

Read More »

अंकित शर्मा हत्याकांड: छह आरोपियों को दोषी ठहराया गया, ताहिर हुसैन पर भी कोर्ट का फैसला

उत्तर-पूर्वी दिल्ली में वर्ष 2020 में हुए सांप्रदायिक दंगों के दौरान इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) के अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने आम आदमी पार्टी के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत छह आरोपियों को दोषी करार दिया है। दोषियों को हत्या, ...

Read More »

अयोध्या चढ़ावा चोरी मामला: जांच में खुलासा, AI कैमरे लगाने का प्रस्ताव हुआ नजरअंदाज

अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले की एसआईटी जांच में एक के बाद एक नए खुलासे हो रहे हैं। जांच में सामने आया है कि पुलिस ने कई बार श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को मंदिर परिसर में एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) आधारित कैमरे लगाने और संवेदनशील स्थानों पर ...

Read More »

जून में उछली खुदरा महंगाई दर, 4.38% पर पहुंचा CPI; खाने-पीने से EMI तक पड़ सकता है असर

नई दिल्ली। देश में महंगाई ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। केंद्र सरकार की ओर से सोमवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, जून 2026 में खुदरा महंगाई दर (Consumer Price Index-CPI) बढ़कर 4.38 फीसदी हो गई, जबकि मई 2026 में यह 3.93 फीसदी दर्ज की गई थी। ...

Read More »

यूपी में इंफ्रास्ट्रक्चर को बड़ा बूस्ट, एयरपोर्ट-आउटर रिंग रोड एलिवेटेड कॉरिडोर समेत 60 हजार करोड़ की योजनाएं

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सड़क नेटवर्क को नई रफ्तार देने के लिए केंद्र सरकार ने प्रदेश को 50 से 60 हजार करोड़ रुपये की नई सड़क परियोजनाओं की बड़ी सौगात दी है। लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के उद्घाटन समारोह के दौरान केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, रक्षा मंत्री राजनाथ ...

Read More »

4200 करोड़ की मेगा सौगात से बदलेगी रफ्तार, लखनऊ-कानपुर हाईस्पीड कॉरिडोर पर बाइक-ऑटो की एंट्री बैन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बुनियादी ढांचे को नई रफ्तार देने वाली बहुप्रतीक्षित लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे परियोजना अब आम जनता के लिए तैयार है। करीब 4,200 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 63 किलोमीटर लंबे छह-लेन एक्सप्रेसवे का सोमवार को भव्य समारोह में लोकार्पण किया गया। उन्नाव के झाऊखेड़ा गांव में आयोजित ...

Read More »

सीएम धामी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना की आस्था ट्रेन, हर्रावाला से 720 श्रद्धालु पहुंचे सोमनाथ धाम की ओर

देहरादून। उत्तराखंड सरकार की ओर से आयोजित ‘सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा’ के तहत सोमवार को हर्रावाला रेलवे स्टेशन से विशेष आस्था ट्रेन गुजरात स्थित सोमनाथ धाम के लिए रवाना हुई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हर्रावाला रेलवे स्टेशन पहुंचकर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर यात्रा का शुभारंभ किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ...

Read More »

दिल्ली पुलिस में शोक की लहर, थाने के भीतर सर्विस रिवॉल्वर से चली गोली; SI की मौत की जांच शुरू

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के पूर्वी जिले स्थित मधु विहार पुलिस स्टेशन में सोमवार को एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली घटना सामने आई। थाने के अंदर दिल्ली पुलिस के एक सब-इंस्पेक्टर की गोली लगने से मौत हो गई। शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का माना जा रहा है। बताया ...

Read More »

राम मंदिर ट्रस्ट की अगली रणनीति क्या होगी? चंपत राय की वापसी की अटकलों ने बढ़ाई सियासी हलचल

अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय को लेकर एक बार फिर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। एक ओर चंपत राय ने सार्वजनिक पत्र जारी कर स्वयं को निर्दोष बताते हुए एसआईटी की अंतिम रिपोर्ट आने तक विस्तृत जवाब देने की बात कही ...

Read More »

निकाह का वादा कर दो साल तक किया यौन शोषण, साथ छोड़ने पर आरोपी फरदीन पर केस

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के जसपुरा थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती के साथ लंबे समय तक यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुख्य आरोपी फरदीन समेत तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ...

Read More »