Friday , November 6 2026
Breaking News

थाने पहुंचा युवक बोला मैंने पत्नी को मार डाला, मचा हड़कंप

गोरखपुर*जनपद से एक बहुत ही सनसनीखेज मामला मीडिया के प्रकाश में आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गोरखपुर के सहजनवा थाना क्षेत्र में एक पति ने अपनी पत्नी की गला रेत कर निर्मम हत्या कर दी और इस जघन्य वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी खुद थाने पहुंच कर बोला मैंने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसकी बात सुन जब मौके पर मुआयना किया तब सभी सन्न रह गए ।

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है । इस संबंध में बताया जा रहा है कि आरोपी पति को शक था कि उसकी पत्नी के किसी से अवैध संबंध है और इसी के चलते उसने इस घटना को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन करने में जुटी है।

गोरखपुर के सहजनवां थाना क्षेत्र में रहने वाला एक व्यक्ति आज सुबह थाने पहुँचा और वहाँ मौजूद पुलिसकर्मियों से बोला कि मैने अपनी पत्नी की हत्या की है। यह बात सुन अलर्ट हुए पुलिस कर्मी जब उसे लेकर मौके पर गए तो घर में उसकी पत्नी की लाश पड़ी मिली। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज आरोपी को हिरासत में लेकर पूँछतांछ करना शुरू कर दिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त किया गया हथियार भी बरामद कर लिया है ।

इस संबंध में बताया जा रहा है कि आरोपी पति को यह शक था कि उसकी पत्नी के किसी से अवैध संबंध है और इसी के चलते दोनों के बीच विवाद होता रहता था और आज यह विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि पति ने पत्नी की हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच करने में जुटी है।

Check Also

KGMU केस में एसटीएफ की जांच तेज: जाकिर नाईक से जुड़े दो डॉक्टरों के संपर्क की पड़ताल, कई पहलुओं की जांच जारी

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में सामने आए कथित ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *