Saturday , September 19 2026

शादी से पहले बुझ गया घर का चिराग: कपल को बचाने के लिए गंगा में कूदा युवक, 4 की गई जान

ऋषिकेश में गंगा स्नान के दौरान 4 पर्यटकों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों में दिल्ली से आया एक दंपती, मध्य प्रदेश का एक युवक और उत्तर प्रदेश का एक युवक शामिल हैं। SDRF ने सभी शव बरामद कर उनकी पहचान कर ली है।

मृतकों की पहचान दिल्ली निवासी मनीष आर्य (30) और उनकी पत्नी जानकी (28), ग्वालियर निवासी शैलेंद्र गुर्जर (30) तथा गौतम बुद्ध नगर निवासी शौर्य नागर (20) के रूप में हुई है। तीन शव पशुलोक बैराज के चैनल से बरामद किए गए।

जानकारी के अनुसार, 14 जून को चंद्रेश्वर घाट पर गंगा स्नान के दौरान मनीष और जानकी तेज बहाव में बह गए थे। उन्हें बचाने के लिए उनके साथी शैलेंद्र गुर्जर ने नदी में छलांग लगाई, लेकिन वह भी डूब गए। शैलेंद्र की दो महीने बाद शादी होने वाली थी। वहीं, एक अन्य घटना में साईं घाट पर स्नान के दौरान शौर्य नागर भी गंगा में डूब गया।

SDRF की टीम पिछले छह दिनों से लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही थी। मंगलवार को जानकी का शव बरामद हुआ था, जबकि शुक्रवार को मनीष, शैलेंद्र और शौर्य के शव पशुलोक बैराज क्षेत्र से निकाले गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

Check Also

DUSU Election 2026: ABVP के यश डबास और NSUI के विजय शंकर मीणा आमने-सामने, नतीजों का इंतजार

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव 2026 के लिए शनिवार सुबह आठ बजे से मतगणना ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *