Tuesday , September 15 2026

कनाडा में स्ट्रीट फेस्टिवल बना गोलियों का निशाना, दो लोगों की जान गई; पुलिस ने दिया बड़ा अपडेट

कनाडा के टोरंटो शहर में शनिवार शाम एक स्ट्रीट फेस्टिवल के दौरान हुई गोलीबारी से अफरा-तफरी मच गई। मिडटाउन टोरंटो में आयोजित ‘साल्सा ऑन सेंट क्लेयर’ फेस्टिवल के दौरान अज्ञात हमलावर ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। इस घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

टोरंटो पुलिस सेवा ने इसे सक्रिय गोलीबारी (Active Shooting) की घटना बताया है। पुलिस के अनुसार, सूचना मिलते ही अधिकारी मौके पर पहुंचे, जहां उन्हें गोली लगने से घायल छह लोग मिले। इनमें से दो लोगों को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि चार घायलों का उपचार जारी है। घटना के बाद पूरे इलाके को घेर लिया गया और जांच शुरू कर दी गई।

फायरिंग करने वाला आरोपी वारदात के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे घटना स्थल के आसपास जाने से बचें और यदि किसी के पास घटना से जुड़ी कोई जानकारी या वीडियो हो तो पुलिस से साझा करें। शुरुआती जांच में अभी गोलीबारी के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

Check Also

ब्रिक्स में भारत-चीन की दोस्ती से अमेरिका चिंतित? समिट को लेकर अमेरिकी मीडिया ने जताई बड़ी चिंता

नई दिल्ली में हो रहे ब्रिक्स शिखर सम्मेलन पर अमेरिका और पश्चिमी देशों की नजर ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *