Wednesday , August 5 2026

वायरल VIDEO से सियासत गरम, गोदियाल बोले- भाजपा की अंदरूनी नाराजगी सामने आई

भाजपा नेताओं के वायरल VIDEO पर कांग्रेस का हमला: गोदियाल बोले- अब अपने ही उठा रहे सवाल, यह तो सिर्फ शुरुआत

उत्तराखंड में भाजपा नेताओं के वायरल वीडियो को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी के भीतर से उठ रही आवाजें सरकार की कार्यप्रणाली पर बढ़ते असंतोष का संकेत हैं।

गोदियाल ने कहा कि कांग्रेस लंबे समय से भ्रष्टाचार और जनहित की अनदेखी के आरोप लगाती रही है, लेकिन अब भाजपा के नेता भी सार्वजनिक रूप से इन्हीं मुद्दों को उठा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि यह तो सिर्फ शुरुआत है, आने वाले दिनों में और भी कई बातें सामने आएंगी।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि प्रदेश की कई योजनाएं केवल कागजों तक सीमित हैं और जमीनी स्तर पर उनका असर दिखाई नहीं देता। उन्होंने कहा कि विकास के दावों और हकीकत के बीच का अंतर अब जनता भी समझने लगी है।

गोदियाल ने हाल ही में वायरल हुए भाजपा नेता के वीडियो का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार के भीतर बढ़ती नाराजगी अब खुलकर सामने आने लगी है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले नौ वर्षों में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं ने व्यवस्था को कमजोर किया है और जनता बदलाव चाहती है।

Check Also

LPG उपभोक्ताओं के लिए अहम सूचना, 15 अगस्त तक ई-केवाईसी नहीं कराई तो कनेक्शन हो सकता है निष्क्रिय

घरेलू एलपीजी (LPG) उपभोक्ताओं के लिए अहम सूचना है। जिन ग्राहकों ने अभी तक अपने ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *