Thursday , November 5 2026
Breaking News

यूपी बसपा में टिकट का रेट तय? प्रदेश अध्यक्ष के कथित बयान से राजनीतिक बवाल

बसपा में टिकट के लिए ₹3.35 करोड़ की डिमांड का दावा: मायावती से मुलाकात के ₹5 लाख, यूपी अध्यक्ष का कथित खुलासा

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में टिकट वितरण को लेकर बड़ा दावा सामने आया है। एक स्टिंग ऑपरेशन में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल और लखनऊ जिलाध्यक्ष शैलेंद्र गौतम पर टिकट के बदले करोड़ों रुपए मांगने के आरोप लगे हैं।

दावे के मुताबिक, मायावती से मुलाकात के लिए ₹5 लाख और विधानसभा टिकट के लिए ₹3.35 करोड़ तक की मांग की गई। कथित बातचीत में कहा गया कि चुनाव नजदीक हैं, इसलिए पूरा पैसा नकद जमा करना होगा। साथ ही सरकार बनने पर मंत्री पद दिलाने तक की बात भी कही गई।

स्टिंग में यह भी दावा किया गया कि टिकट की घोषणा भुगतान के बाद की जाती है और कई सीटों पर उम्मीदवारों के नाम पहले ही तय किए जा चुके हैं। बातचीत में यह भी कहा गया कि अलग-अलग सीटों के लिए टिकट की कीमत अलग हो सकती है।

हालांकि, इन दावों पर BSP या पार्टी सुप्रीमो मायावती की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो यह मामला चुनावी राजनीति और टिकट वितरण प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े कर सकता है।

Check Also

KGMU केस में एसटीएफ की जांच तेज: जाकिर नाईक से जुड़े दो डॉक्टरों के संपर्क की पड़ताल, कई पहलुओं की जांच जारी

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में सामने आए कथित ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *