Monday , October 12 2026

मानसून ने बढ़ाई रफ्तार, मुंबई में जलभराव और अरुणाचल में बाढ़ जैसे हालात

उत्तराखंड में बुधवार को कई अहम घटनाएं सुर्खियों में रहीं। भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज और द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित जसपाल राणा की श्रद्धांजलि सभा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई गणमान्य लोग शामिल हुए। वहीं, उत्तराखंड STF ने फर्जी शस्त्र लाइसेंस रैकेट के कथित मास्टरमाइंड सतानंद शर्मा को गिरफ्तार किया है।

देहरादून की राणा शूटिंग रेंज में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, विधायक पंकज सिंह और पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने जसपाल राणा को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

दूसरी ओर, STF की जांच में सामने आया है कि फर्जी शस्त्र लाइसेंस रैकेट का मास्टरमाइंड सतानंद शर्मा बड़े स्तर पर फर्जी लाइसेंस तैयार कर उन्हें वैध दिखाने का काम करता था। उसके बैंक खातों में करीब 1.70 करोड़ रुपए के लेनदेन के सबूत मिले हैं।

देहरादून में कृषि विभाग के डिप्टी डायरेक्टर के ड्राइवर पुष्पेंद्र कुमार की आत्महत्या मामले में मृतक के भाई की शिकायत पर एक महिला और उसके प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि दोनों की प्रताड़ना से परेशान होकर युवक ने आत्महत्या की।

चमोली में मोबाइल फोन चलाने से रोकने पर 13 वर्षीय बच्ची ने फांसी लगाकर जान दे दी। वहीं, हरिद्वार में ट्रैक्टर-ट्रॉली से स्कूटी टकराने के हादसे में दंपति और उनके पांच वर्षीय नाती की मौत हो गई।

ऋषिकेश में मानसून के चलते 1 जुलाई से दो महीने के लिए गंगा में राफ्टिंग बंद रहेगी। लखनऊ अग्निकांड के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्यभर में बड़े भवनों और कॉम्प्लेक्स का सेफ्टी ऑडिट कराने के निर्देश दिए हैं।

मौसम विभाग ने देहरादून, नैनीताल समेत 8 जिलों में तेज हवाओं और बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, 25 जून को निर्जला एकादशी के अवसर पर हरिद्वार में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

Check Also

राजपुर रोड विधानसभा सीट: पूर्व विधायक की सक्रियता बढ़ी, कांग्रेस में टिकट के लिए कई नेताओं ने ठोकी ताल

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर कांग्रेस ने भी अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *