Thursday , June 25 2026

सोशल मीडिया पर रिश्तेदारों को बदनाम करने की साजिश, फर्जी ID बनाकर शेयर की आपत्तिजनक पोस्ट

हल्द्वानी में एक महिला ने अपनी देवरानी पर फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उसे और उसकी नाबालिग बेटी को बदनाम करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि पारिवारिक रंजिश के चलते देवरानी ने उनके नाम से फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाए और उन पर फोटो-वीडियो अपलोड कर अश्लील गाने व आपत्तिजनक टिप्पणियां जोड़ दीं।

आरोप है कि सोशल मीडिया पर विरोध करने पर देवरानी और उसकी सास ने पीड़िता को जान से मारने और सड़क दुर्घटना करवाने की धमकी भी दी। पीड़िता ने यह भी दावा किया कि इसी साल जनवरी में उसके घर में घुसकर हमला किया गया था।

महिला ने पहले महिला थाने में शिकायत की, लेकिन पुलिस ने मामले को पारिवारिक विवाद बताकर कार्रवाई नहीं की। इसके बाद पीड़िता ने कोर्ट का रुख किया। कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को फटकार लगाई और FIR दर्ज करने के आदेश दिए।

कोर्ट के आदेश के बाद हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने IT एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट, कॉल रिकॉर्ड और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है।

कोतवाली प्रभारी विजय मेहता ने बताया कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Check Also

उत्तराखंड में अतिक्रमण के खिलाफ सख्त धामी, बोले- आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित राज्य देना है

‘देवभूमि में अवैध कब्जों के लिए कोई जगह नहीं’: धामी बोले- अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *