Sunday , August 2 2026

कॉमनवेल्थ गेम्स के 10वें दिन मेडल की बारिश की उम्मीद, 17 पदक मुकाबलों पर रहेंगी निगाहें

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के 10वें दिन भारत को कई पदकों की उम्मीद है। शनिवार को भारतीय खिलाड़ी बॉक्सिंग, एथलेटिक्स, जूडो, पैरा एथलेटिक्स, ट्रैक साइक्लिंग और लॉन बॉल्स में चुनौती पेश करेंगे। सबसे ज्यादा नजरें बॉक्सिंग पर रहेंगी, जहां रिकॉर्ड 10 भारतीय मुक्केबाज स्वर्ण पदक के मुकाबलों में उतरेंगे। सभी मुक्केबाज पहले ही फाइनल में पहुंचकर कम से कम रजत पदक पक्का कर चुके हैं।

महिला वर्ग में लवलीना बोर्गोहाईं, साक्षी चौधरी, प्रीति पवार, जैस्मीन लम्बोरिया, प्रिया घंघास और अरुंधति चौधरी गोल्ड मेडल मुकाबले खेलेंगी। वहीं पुरुष वर्ग में जादुमणि सिंह, सचिन सिवाच, अंकुश पंघाल और नरेंद्र बरवाल से भी स्वर्ण पदक की उम्मीद होगी।

एथलेटिक्स में भी भारत के कई खिलाड़ी पदक की दौड़ में हैं। गुलवीर सिंह 5000 मीटर फाइनल में उतरेंगे, जबकि प्रियंका गोस्वामी और रवीना गायकवाड़ महिला 10,000 मीटर रेस वॉक में चुनौती पेश करेंगी। ट्रिपल जंप में प्रवीण चित्रावेल और सेल्वा प्रभु तिरुमारन, पोल वॉल्ट में देव मीणा और कुलदीप कुमार तथा मिक्स्ड 4×400 मीटर रिले टीम से भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।

इसके अलावा जूडो में उन्नति शर्मा, करणजीत सिंह मान, हर्ष तोकस और इनुंगनबी ताखेल्लामबम, जबकि पैरा एथलेटिक्स में शुभम जुयाल, सोमन राणा और रमेश शनमुगम भी पदक जीतने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरेंगे। भारत के लिए राष्ट्रमंडल खेलों का 10वां दिन पदकों के लिहाज से सबसे अहम दिनों में से एक माना जा रहा है।

Check Also

Kerala Weather: मूसलाधार बारिश और भूस्खलन से तबाही, 6 लोगों की मौत; कई इलाकों में राहत-बचाव जारी

केरल में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने एक बार फिर जनजीवन को बुरी तरह ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *