Friday , November 6 2026
Breaking News

एक्शन से भरपूर है कैटरीना-सलमान की जासूसी थ्रिलर…

ईद के बाद, सलमान खान के फैंस के लिए दिवाली 2023 बेहद खास है. उनकी सुपर-डुपर हिट फ्रेंचाइजी की लेटेस्ट फ्रेंचाइजी ‘टाइगर 3’ आज रिलीज हो गई है. स्पाई यूनिवर्स की एक्शन थ्रिलर में कैटरीना कैफ अपने पिछले किरदार जोया हुसैन के किरदार में दिखाई दीं. फिल्म में मुख्य विलेन का किरदार इमरान हाशमी ने निभाया है. इसका डायरेक्शन मनीष शर्मा ने किया है. फिल्म को लेकर फैंस के बीच काफी क्रेज देखने को मिल रहा है. फैंस ट्विटर पर इसे पैसा वसूल और भाईजान की तरफ से बेस्ट दिवाली गिफ्ट भी बता रहे हैं.

फैंस ने टाइगर 3 में शाहरुख खान और ऋतिक रोशन के कैमियो लेकर भी कई खुलासे ट्विटर पर किए हैं. हालांकि हम इसके बारे में आपको नहीं बताएंगे. सलमान खान-कैटरीना कैफ की फिल्म ऑडियंस से मिला जुला रिस्पांस मिल रहा है. किसी ने सलमान खान की एंट्री पर भी सवाल उठा दिए, तो कोई उनका एंट्री सीन देखकर गदगद हो गया.

टाइगर 3 को देखने के बाद किसी ने इसे बेकार बता दिया और कोई इसे 5 स्टार दे रहा है. यहां हम आपको टाइगर 3 का ट्विटर रिव्यू बता रहे हैं. तो आइए जानते हैं, लोग इस पर किस तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “यह एक ब्लॉकबस्टर फिल्म है. इसमें बहुत सारे एक्शन, ट्विस्ट, सरप्राइजेस, देशभक्ति, इमोशंस और टर्न है.” एक अन्य यूजर ने लिखा,” सलमान खान 100 प्रतिशत फिल्म की जान है. फिल्म के पहले मिनट से लेकर आखिरी तक स्क्रीनप्ले कमाल है. सलमान खान की एंट्री रोंगटे खड़ी करने वाली है. विलेन के तौर पर इमरान हाशमी बेहतरीन रहे हैं.”

Check Also

किंग खान के जन्मदिन पर अजय देवगन का खास अंदाज, पुरानी तस्वीर के साथ दी शुभकामनाएं; रितेश देशमुख ने लुटाया प्यार

बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान 2 नवंबर को अपना 61वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस ...