Friday , November 6 2026
Breaking News

नए साल के जश्न को सेलिब्रेट करने के लिए पति विक्की संग अपनी फेवरेट जगह पर पहुंची कैटरीना

फिल्म इंडस्ट्री के स्टार्स हर साल मायानगरी मुंबई से बाहर जाकर फ्रेंड्स और फैमिली संग न्यू ईयर सेलिब्रेट करते नजर आते हैं।  कैटरीना कैफ पति विक्की कौशल नए साल से पहले राजस्थान पहुंची हुई हैं, जहां वह वाइल्ड लाइफ को खूब एंजॉय करती नजर आ रही हैं।

एक्ट्रेस ने जंगल सफारी की कई तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं, जो इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं।कैटरीना कैफ ने राजस्थान ट्रिप की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं।

इन तस्वीरों में से पहली में वह ब्लैक आउटफिट में खूबसूरत पोज देती नजर आ रही हैं। दूसरी में पति विक्की कौशल के पास बैठी रोमांटिक पोज देती नजर आ रही हैं।

काम की बात करें तो कैटरीना कैफ जल्द ही सलमान खान के साथ ‘टाइगर 3’ में नजर आएंगी। वहीं विक्की कौशल हाल ही में ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्म ‘गोविंदा नाम मेरा’ में नजर हैं।

Check Also

किंग खान के जन्मदिन पर अजय देवगन का खास अंदाज, पुरानी तस्वीर के साथ दी शुभकामनाएं; रितेश देशमुख ने लुटाया प्यार

बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान 2 नवंबर को अपना 61वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस ...