Friday , November 6 2026
Breaking News

तुनिषा की ‘मौत’ पर बोली कंगना रनौत-“एक महिला हर चीज का सामना कर…”

तुनिषा शर्मा  दुनिया को अलविदा कह चुकी हैं।एक्ट्रेस ने 24 दिसंबर को टीवी सीरियल ‘अलीबाबा’ के सेट पर आत्महत्या कर ली।  तुनिषा ने किस वजह से मौत को गले लगाया इसका खुलासा अबतक नहीं हो पाया है।

तुनिषा के निधन पर तमाम टेलीविजन सितारे अपना रिएक्शन देते देखे जा चुके हैं। वहीं अब बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत  ने तुनिषा की ‘मौत’ को ‘हत्या’ बताते हुए पीएम मोदी से बड़ी अपील कर दी है।

 एक्ट्रेस ने लिखा है,’एक महिला हर चीज का सामना कर सकती है, प्यार, शादी, रिश्ते या यहां तक ​​कि किसी करीबी इंसान की कभी भी। मगर वो इस तथ्य से कभी उबर नहीं पाती कि उसका प्यार कभी था ही नहीं। दूसरे व्यक्ति के लिए उसका प्यार सिर्फ उस तक पहुंचने का आसान जरिया और उसका शोषण करना भर ही था। उसकी सच्चाई वो नहीं थी जो सामने वाले की थी।

कंगना रनौत ,’वो अपनी सोच पर भरोसा नहीं कर सकती है, ऐसी स्थिति में किसी को जीवित या मृत होने का कोई फर्क नहीं पड़ता है। आखिरकार जीवन हमारी धारणा है और यदि वो अपना जीवन समाप्त करने का फैसला करती है”

Check Also

किंग खान के जन्मदिन पर अजय देवगन का खास अंदाज, पुरानी तस्वीर के साथ दी शुभकामनाएं; रितेश देशमुख ने लुटाया प्यार

बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान 2 नवंबर को अपना 61वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस ...