Thursday , July 23 2026

रील से रिश्ते तक का सफर: तीन बहनों ने एक ही युवक से की शादी, सामने आई चौंकाने वाली वजह

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के हसनपुर क्षेत्र से एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां दो सगी और एक चचेरी बहन ने एक ही युवक से विवाह करने का दावा किया है। बताया जा रहा है कि 15 जुलाई को नगर के प्रसिद्ध चामुंडा मंदिर में यह विवाह हुआ। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, वायरल वीडियो और विवाह के दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

वायरल वीडियो में तीनों युवतियां कथित पति के साथ नजर आ रही हैं। वीडियो में एक युवती दावा करती है कि उनके पिता ने एक बहन का रिश्ता तय किया था, लेकिन तीनों बहनों के बीच इतना गहरा लगाव था कि वे अलग नहीं रहना चाहती थीं। उनका कहना है कि उन्होंने पिता से तीन भाइयों वाले परिवार में रिश्ता तलाशने की बात कही थी, लेकिन ऐसा संभव नहीं हो सका।

युवती के अनुसार, अलग होने की स्थिति में तीनों ने आत्महत्या करने तक का विचार बना लिया था। इसी दौरान क्षेत्र के एक युवक ने उन्हें ऐसा कदम उठाने से रोका और उनका साथ दिया। इसके बाद तीनों ने उसी युवक के साथ रहने और विवाह करने का फैसला किया।

बताया जा रहा है कि विवाह के बाद तीनों बहनें और युवक नगर पालिका अध्यक्ष के आवास भी पहुंचे, जहां उनके साथ बनाई गई एक रील सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

इस घटना को लेकर स्थानीय स्तर पर विरोध भी शुरू हो गया है। व्यापारी नेता मुकेश गुप्ता ने इसे सनातन परंपरा के विपरीत बताते हुए आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि एक साथ तीन बहनों से विवाह सामाजिक और धार्मिक मान्यताओं के अनुरूप नहीं है। वहीं, मामले को लेकर सोशल मीडिया पर भी बहस छिड़ी हुई है।

Check Also

उत्तर प्रदेश की राजनीति में शोक: 92 साल की उम्र में सपा विधायक आलमबदी का निधन, आजमगढ़ में शोक की लहर

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और आजमगढ़ की निजामाबाद विधानसभा सीट से पांच बार विधायक ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *