Sunday , October 11 2026

इंडोनेशियाई राष्ट्रपति ने की मोदी की तारीफ: बोले- मैं उनका करियर कॉपी करता हूं, PM ने गिनाईं साझेदारी की मजबूती

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए दोनों देशों के रिश्तों को खास बताया। उन्होंने कहा कि इंडोनेशिया में भारत की फिल्म ‘कुछ-कुछ होता है’ काफी लोकप्रिय है, लेकिन जब भारत और इंडोनेशिया साथ चलते हैं तो ‘कुछ-कुछ’ नहीं, ‘बहुत कुछ’ होता है। उन्होंने कहा कि भारत और इंडोनेशिया के रिश्तों का DNA आपसी विश्वास (Mutual Trust) से बना है।

पीएम मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने पहले कहा था कि उनके अंदर भारत का DNA है और इस बयान ने भारतवासियों का दिल जीत लिया। उन्होंने कहा कि दोनों देशों की दोस्ती साझा विरासत, विश्वास और सहयोग पर आधारित है।

इससे पहले इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने प्रधानमंत्री मोदी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, “मैं आपका करियर कॉपी करता हूं।” उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की कई योजनाएं बेहद सफल रही हैं और इंडोनेशिया भी उन्हें अपनाने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि अच्छा है इन योजनाओं पर कोई कॉपीराइट नहीं है।

भारत और इंडोनेशिया के बीच मंगलवार को 20 अहम समझौतों पर हस्ताक्षर हुए। दोनों देशों ने रक्षा, व्यापार और रणनीतिक सहयोग को नई मजबूती देने पर सहमति जताई। भारत इंडोनेशिया को ब्रह्मोस मिसाइल की अतिरिक्त यूनिट भी देगा। इसके साथ ही फिलीपींस और वियतनाम के बाद इंडोनेशिया ब्रह्मोस खरीदने वाला तीसरा देश बन गया है।

प्रधानमंत्री मोदी बुधवार को इंडोनेशिया के सबसे बड़े और एक हजार वर्ष से अधिक पुराने प्रम्बानन हिंदू मंदिर का भी दौरा करेंगे। वहीं, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने प्रधानमंत्री मोदी को इंडोनेशिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से भी सम्मानित किया।

Check Also

यूपी चुनाव से पहले अयोध्या दौरे को लेकर अखिलेश पर निशाना: राममंदिर जाने को लेकर संतों ने जताई नाराजगी

उत्तर प्रदेश में चुनावी सरगर्मियों के बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *