Sunday , October 11 2026

गवर्नर आनंदीबेन पटेल का बड़ा बयान: पढ़ाई के दौरान प्रेग्नेंसी से बढ़ती है जिम्मेदारी, आत्मनिर्भरता के बाद करें विवाह

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के दौरान रिश्तों और करियर को लेकर नसीहत दी। उन्होंने कहा कि कई बार लड़कियां पढ़ाई के दौरान गर्भवती हो जाती हैं, कुछ मामलों में बच्चे भी हो जाते हैं और बाद में उनकी जिम्मेदारी सरकार पर आ जाती है। उन्होंने युवाओं से कहा कि ऐसे हालात से बचें और पहले आत्मनिर्भर बनें, उसके बाद ही शादी करें।

लखनऊ स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (AKTU) के 24वें दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति के रूप में संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि वह लव मैरिज के खिलाफ नहीं हैं। यदि दो लोग एक-दूसरे से प्रेम करते हैं तो शादी करें, लेकिन तब जब वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर हो जाएं। उन्होंने अपने बेटे का उदाहरण देते हुए कहा कि पढ़ाई के दौरान भी उन्होंने उसे पहले करियर पर ध्यान देने की सलाह दी थी।

दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने 62,537 विद्यार्थियों को डिग्री और 53 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि प्रदान की। उन्होंने सभी डिग्रियों को डिजिलॉकर पर अपलोड करने की भी घोषणा की।

अपने संबोधन में राज्यपाल ने विश्वविद्यालयों और छात्रावासों की व्यवस्थाओं पर भी सवाल उठाए। उन्होंने हॉस्टलों में खिड़कियों की कमी, पानी की टंकियों की खराब व्यवस्था, मेस की निगरानी, भवन निर्माण की खामियों और सरकारी बजट के बेहतर उपयोग की जरूरत पर जोर दिया। साथ ही युवाओं से तकनीक के केवल उपभोक्ता नहीं, बल्कि नवाचार और सृजनकर्ता बनने का आह्वान किया।

Check Also

भागवत कथा में शामिल हुए अखिलेश यादव, राममंदिर नहीं गए: गिरीश दास और राजूदास ने साधा निशाना

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में शुक्रवार, 9 अक्टूबर को कैबिनेट की ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *