Tuesday , September 15 2026

IND vs ZIM: टीम इंडिया का दमदार प्रदर्शन, श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पहली टी20 सीरीज अपने नाम

भारतीय क्रिकेट टीम ने दूसरे टी20 मुकाबले में जिम्बाब्वे को 90 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। इस जीत के साथ ही श्रेयस अय्यर ने टी20 कप्तान के रूप में अपनी पहली द्विपक्षीय सीरीज जीत दर्ज की।

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 219 रन बनाए। जवाब में जिम्बाब्वे की पूरी टीम 17.5 ओवर में 129 रन पर सिमट गई। लक्ष्य का पीछा करते हुए मेजबान टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही और मैच में कभी भी मजबूत स्थिति में नहीं दिखी।

भारत की ओर से ईशान किशन ने 44 गेंदों में 81 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें नौ चौके और दो छक्के शामिल रहे। तिलक वर्मा ने 29 गेंदों पर नाबाद 60 रन बनाकर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 94 रन की अहम साझेदारी हुई। कप्तान श्रेयस अय्यर ने 25 रन का योगदान दिया।

गेंदबाजी में अभिषेक शर्मा ने तीन विकेट लेकर जिम्बाब्वे की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। डेब्यू मैच खेल रहे यश ठाकुर और प्रिंस यादव ने दो-दो विकेट हासिल किए। वहीं, रवि बिश्नोई, शिवम दुबे और तिलक वर्मा को एक-एक सफलता मिली।

जिम्बाब्वे की ओर से ब्रायन बेनेट ने सर्वाधिक 32 रन बनाए, जबकि तदिवानाशे मारुमनी (24), रेयान बर्ल (20) और ब्रैड इवांस (19) ही कुछ संघर्ष कर सके।

इस जीत के साथ भारत ने टी20 क्रिकेट में एक और उपलब्धि अपने नाम की। टीम इंडिया ने एक कैलेंडर वर्ष में नौवीं बार 200 से अधिक का स्कोर बनाया और अपने ही रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। अब सीरीज का तीसरा और अंतिम टी20 मुकाबला रविवार को खेला जाएगा।

Check Also

भारत ने ट्रॉफी लेने से किया इनकार, ट्रॉफी चोर के नारों से गूंजा स्टेडियम; मैदान से निकले नकवी

दुबई में रविवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रन से हराकर ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *