Monday , September 14 2026

GATE 2027 का शेड्यूल जारी, अगले महीने खुलेंगे आवेदन; यहां देखें अहम तारीखें

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) मद्रास ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2027 का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है। आवेदन प्रक्रिया 14 अगस्त 2026 से शुरू होगी, जबकि परीक्षा 6, 7, 13, 14, 20 और 21 फरवरी 2027 को आयोजित की जाएगी। परिणाम 19 मार्च 2027 को घोषित किए जाएंगे।

आवेदन और परीक्षा का शेड्यूल

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 14 अगस्त 2026
  • बिना लेट फीस आवेदन की अंतिम तिथि: 21 सितंबर 2026
  • लेट फीस के साथ आवेदन की अंतिम तिथि: 30 सितंबर 2026
  • आवेदन में सुधार: 14 से 21 अक्तूबर 2026
  • परीक्षा शहर की जानकारी: 4 जनवरी 2027
  • एडमिट कार्ड: बाद में जारी किए जाएंगे
  • परीक्षा तिथियां: 6, 7, 13, 14, 20 और 21 फरवरी 2027
  • परिणाम: 19 मार्च 2027
    इस बार क्या बदला?

GATE 2027 में करीब पांच वर्ष बाद सिलेबस में संशोधन किया गया है। पहली बार रोबोटिक्स एंड ऑटोमेशन (RA) को अलग परीक्षा पेपर के रूप में शामिल किया गया है। वहीं, टेक्सटाइल इंजीनियरिंग एंड फाइबर साइंस (TF) को अब इंजीनियरिंग साइंसेज (XE) के सेक्शनल पेपर में शामिल कर दिया गया है। इन बदलावों के बाद परीक्षा में कुल 30 पेपर होंगे।

डिजिलॉकर और फेस ऑथेंटिकेशन अनिवार्य

परीक्षा प्रक्रिया को अधिक सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए इस बार ऑनलाइन पंजीकरण को DigiLocker और फेस ऑथेंटिकेशन से जोड़ा गया है। अभ्यर्थियों को आवेदन से पहले इन दोनों प्रक्रियाओं को पूरा करने की सलाह दी गई है, ताकि पंजीकरण और परीक्षा केंद्र पर किसी तरह की परेशानी न हो।

क्या है GATE?

GATE देश की प्रमुख इंजीनियरिंग परीक्षाओं में से एक है। इसके स्कोर के आधार पर IIT, NIT, IIIT समेत अन्य संस्थानों में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश मिलता है। साथ ही कई सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (PSU) भी भर्ती के लिए GATE स्कोर का उपयोग करते हैं।

Check Also

एमसीसी में 116 यूजीडी हेल्पर पदों पर भर्ती, 50 वर्ष तक के अभ्यर्थी कर सकते हैं आवेदन; जानें शर्तें

मैसूर महानगर पालिका (MCC) ने यूजीडी हेल्पर के 116 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *