भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में खेले जा रहे तीसरे और निर्णायक वनडे में मेजबान टीम ने रिकॉर्डतोड़ बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 388 रन का विशाल लक्ष्य रखा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 50 ओवर में तीन विकेट पर 387 रन बनाए, जो लॉर्ड्स के इतिहास का सबसे बड़ा वनडे स्कोर है।
इंग्लैंड की ओर से सलामी बल्लेबाज बेन डकेट ने 135 गेंदों में 18 चौकों और एक छक्के की मदद से 141 रन की शानदार पारी खेली। जैकब बेथेल ने 91 रन बनाए, जबकि जो रूट 48 गेंदों में 74 रन बनाकर नाबाद लौटे। अंत में जोस बटलर ने 13 गेंदों में चार चौके और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 41 रन की तूफानी पारी खेली।
डकेट और बेथेल ने पहले विकेट के लिए 192 रन की साझेदारी कर भारत के खिलाफ इंग्लैंड की सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी का नया रिकॉर्ड भी बनाया। इसके बाद डकेट और रूट ने दूसरे विकेट के लिए 101 रन जोड़कर टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया।
भारत की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा ने दो विकेट लिए, जबकि प्रिंस यादव को एक सफलता मिली। अब सीरीज जीतने के लिए टीम इंडिया को 50 ओवर में 388 रन बनाने होंगे।
satyamorcha.com Hindi News, latest and breaking news in Hindi