Tuesday , September 15 2026

दिलजीत दोसांझ ने अमेरिकी नागरिकता की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, दिया दिलचस्प जवाब

सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपनी फिल्म ‘सतलुज’ को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच अमेरिकी नागरिकता को लेकर चल रही अटकलों पर भी उन्होंने पहली बार प्रतिक्रिया दी। हालांकि, उन्होंने इस सवाल का सीधा जवाब देने के बजाय मजाकिया अंदाज में बात टाल दी।

इंस्टाग्राम लाइव के दौरान एक प्रशंसक ने सुझाव दिया कि फिल्म ‘सतलुज’ के जी5 से हटाए जाने के बाद उन्हें अमेरिकी ग्रीन कार्ड के लिए आवेदन कर देना चाहिए। इस पर दिलजीत ने मुस्कुराते हुए कहा, “मैं एक कार्ड लूंगा और उसे हरा रंग दूंगा। मैं कुछ नहीं कह रहा, वरना यही खबर बन जाएगी। दुनिया का ड्रामा कभी खत्म नहीं होगा।”

दिलजीत ने आगे कहा कि उनकी इच्छा है कि हर व्यक्ति बिना वीजा के दुनिया के किसी भी देश में यात्रा कर सके। उन्होंने कहा, “पूरी दुनिया एक होनी चाहिए। हालांकि, फिलहाल ऐसा संभव नहीं है।”

एक अन्य लाइव सेशन में एक फैन ने उनसे मजाक में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बात कर सभी को अमेरिकी नागरिकता दिलाने की अपील की। इस पर दिलजीत ने हंसते हुए कहा, “आप लोग मेरे बारे में क्या सोचते हैं? मैं तो सिर्फ एक कलाकार हूं। मैं किसी से नागरिकता दिलाने की बात कैसे कर सकता हूं?”

उन्होंने यह भी बताया कि ट्रंप की बेटी उन्हें सोशल मीडिया पर फॉलो करती हैं, लेकिन उन्होंने कभी उनसे कोई बात या मदद नहीं मांगी। दिलजीत ने कहा, “मैं कभी किसी से एहसान नहीं मांगता। जो होना होता है, वह अपने समय पर हो जाता है।”

गौरतलब है कि मई में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि दिलजीत दोसांझ ने वर्ष 2022 में अमेरिकी नागरिकता हासिल कर ली थी। हालांकि, इन दावों पर अभिनेता की ओर से अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

Check Also

शक्तिमान बना बच्चों का सुपरहीरो, 400 से ज्यादा एपिसोड के बाद भी क्यों बरकरार है इसका जादू?

90 के दशक में बच्चों के बीच सबसे ज्यादा लोकप्रिय रहे टीवी शो ‘शक्तिमान’ को ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *