Tuesday , September 15 2026

बिलासपुर की सड़कों पर कांग्रेस का प्रदर्शन, नीट पेपर लीक और राम मंदिर चंदा विवाद पर सरकार से जवाब मांगा

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिला मुख्यालय में मंगलवार को कांग्रेस ने विभिन्न राष्ट्रीय मुद्दों को लेकर जन आक्रोश यात्रा निकाली। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष बंबर ठाकुर के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने नीट पेपर लीक, पेट्रोल में एथेनॉल मिश्रण और राम मंदिर चंदा मामले को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

जन आक्रोश यात्रा कॉलेज चौक से शुरू होकर शहर के मुख्य बाजारों से होते हुए शहीद स्मारक तक पहुंची। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर नारेबाजी की। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरे रूट पर पुलिस बल तैनात रहा, जबकि यातायात सुचारु रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए।

रैली को संबोधित करते हुए बंबर ठाकुर ने आरोप लगाया कि नीट पेपर लीक से लाखों विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल में एथेनॉल मिश्रण को लेकर भी केंद्र सरकार जनता को गुमराह कर रही है। साथ ही राम मंदिर निर्माण के लिए जुटाए गए चंदे से जुड़े कथित अनियमितताओं के मामलों की निष्पक्ष जांच की मांग की।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस युवाओं, किसानों और आम जनता से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाती रहेगी और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संबंधित मामलों की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

Check Also

नकली सिक्कों की फैक्टरी का खुलासा, लागत पांच रुपये और कमीशन 400 रुपये; 25 साल पुराना नेटवर्क आया सामने

जाली नोटों के बाद अब नकली सिक्कों के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। सहारनपुर ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *