Sunday , July 26 2026

CM Yogi In Fatehpur: योगी बोले- NEET के दोषियों की संपत्तियां भी होंगी जब्त, संसद में पेपर लीक पर आएगा बिल

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को फतेहपुर के मदारीपुर कला में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए पेपर लीक और परीक्षा में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। जरूरत पड़ने पर उनकी संपत्तियां भी जब्त की जाएंगी। साथ ही उन्होंने कहा कि पेपर लीक पर सख्त कानून बनाने के लिए संसद में नया विधेयक लाया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले फतेहपुर आकांक्षी जिलों में शामिल था, लेकिन पिछले नौ वर्षों में विकास की रफ्तार ने जिले की तस्वीर बदल दी है। उन्होंने दावा किया कि आज रोजगार, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय सुधार हुआ है और विकास गांव-गांव तक पहुंचा है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले भर्ती प्रक्रियाओं में भ्रष्टाचार और नकल माफिया का दबदबा था, जबकि वर्तमान सरकार ने पारदर्शी व्यवस्था लागू कर युवाओं को बिना भेदभाव रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती सरकारों में भर्ती प्रक्रियाओं में अनियमितताएं होती थीं और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जाता था।

मुख्यमंत्री ने कानून-व्यवस्था पर भी सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में माफिया और अपराधियों के लिए अब कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि ऐसे तत्वों के सामने केवल दो रास्ते हैं—जेल या कानून के मुताबिक कड़ी कार्रवाई। साथ ही उन्होंने सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जों के खिलाफ चल रहे अभियान का भी उल्लेख किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि डिजिटल इंडिया और राष्ट्रीय शिक्षा नीति जैसी पहल ने देश के युवाओं को नई दिशा दी है। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता का सहयोग मिलने पर फतेहपुर समेत पूरे प्रदेश में विकास की गति और तेज होगी।

Check Also

धर्मेंद्र प्रधान के कार्यकाल पर विराम, आज़ादी के बाद शिक्षा मंत्रालय की कमान किसने कितने दिन संभाली?

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इसके ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *