Sunday , August 23 2026

CM धामी के प्रयासों को मिली सफलता, केंद्र ने उत्तराखंड के लिए खोला 2355 करोड़ का खजाना

केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के विकास कार्यों को गति देने के लिए 2355.54 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता मंजूर की है। यह राशि पूंजीगत निवेश के लिए राज्यों को विशेष सहायता (SASCI) योजना और “प्राइड ऑफ हिल्स” योजना के तहत स्वीकृत की गई है।

वित्त मंत्रालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार, SASCI योजना के तहत उत्तराखंड को 71.94 करोड़ रुपए दिए गए हैं। वहीं, पर्वतीय राज्यों के लिए विशेष विकास सहायता योजना ‘प्राइड ऑफ हिल्स’ के तहत 2283.60 करोड़ रुपए मंजूर किए गए हैं।

केंद्र से मिली इस सहायता का उद्देश्य पर्वतीय क्षेत्रों में आधारभूत ढांचे को मजबूत करना, विकास परियोजनाओं को गति देना और पूंजीगत निवेश को बढ़ावा देना है। दोनों योजनाओं को मिलाकर वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक उत्तराखंड को 2355.54 करोड़ रुपए की सहायता मिल चुकी है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस आर्थिक सहायता के लिए केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य में विकास परियोजनाओं को नई गति मिलेगी और उत्तराखंड को विकसित भारत के संकल्प के अनुरूप अग्रणी राज्य बनाने के प्रयास और मजबूत होंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों के विकास, रोजगार सृजन और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए यह सहायता बेहद महत्वपूर्ण साबित होगी।

Check Also

बसपा-सपा गठबंधन टूटने के आरोप पर अखिलेश का पलटवार, बोले- साथ लिया तो पूरी ईमानदारी से निभाया

राजधानी दिल्ली के निहाल विहार स्थित लक्ष्मी पार्क इलाके में 31 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर विनय ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *