Tuesday , September 15 2026

CJP Protest Live: बातचीत से निकल सकता है समाधान, दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज रहेंगे बंद

नीट पेपर लीक और प्रदर्शनकारियों पर कथित पुलिस कार्रवाई को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का आंदोलन शुक्रवार को भी जारी है। इस बीच केंद्र सरकार और सीजेपी के बीच वार्ता का रास्ता खुलता नजर आ रहा है। पार्टी के प्रतिनिधिमंडल की आज दोपहर 12:30 बजे कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में केंद्र सरकार के मंत्रियों के साथ बैठक प्रस्तावित है।

सीजेपी के प्रवक्ता सौरव दास ने बताया कि बातचीत के लिए दोनों पक्ष एक तटस्थ स्थान पर सहमत हुए हैं। वहीं, पार्टी की प्रवक्ता वैष्णवी गौर ने कहा कि बैठक में धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे, पीड़ित परिवारों को मुआवजा, प्रदर्शनकारियों पर दर्ज एफआईआर वापस लेने और कथित पुलिस कार्रवाई में शामिल अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग रखी जाएगी।

उधर, प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने सुरक्षा के मद्देनजर शुक्रवार सुबह 7:30 बजे से 17 मेट्रो स्टेशनों को अगले आदेश तक बंद कर दिया है। हालांकि, राजीव चौक, मंडी हाउस और केंद्रीय सचिवालय स्टेशन पर इंटरचेंज की सुविधा पहले की तरह जारी रहेगी।

सीजेपी ने देशभर में शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील करते हुए छात्र संगठनों से अपने-अपने जिलों में एकत्र होकर आंदोलन से जुड़ी मांगों को उठाने का आह्वान किया है। पार्टी का कहना है कि उसका विरोध प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहेगा।

फिलहाल सभी की नजर सरकार और सीजेपी के बीच होने वाली बैठक पर टिकी है। माना जा रहा है कि इस वार्ता के नतीजे से आंदोलन की आगे की दिशा तय हो सकती है।

Check Also

आर्मी स्कूल समेत दिल्ली के कई स्कूलों को धमकी, अलर्ट हुई पुलिस; सुरक्षा टीमों ने शुरू की जांच

राजधानी दिल्ली में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब दक्षिण-पश्चिम जिले में स्थित ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *