Friday , November 6 2026
Breaking News

मुख्यमंत्री ने किया बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को काशी पहुंचे। यहां उन्होंने काशी विश्वनाथ में दर्शन-पूजन किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काशी की एक दिवसीय यात्रा के दौरान शनिवार को बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन किया। उन्होंने गर्भगृह में षोडशोपचार पूजन कर लोक कल्य़ाण की कामना की। सीएम योगी ने मंदिर प्रांगण व वहां से वापस आते समय श्रद्धालुओं का अभिवादन भी किया। मुख्यमंत्री ने यहां नन्हे-मुन्नों को दुलारा-पुचकारा। हालचाल जाना, फिर उन्हें चॉकलेट भी दी। एक बच्चे ने हाथ बढ़ाया तो सीएम ने उससे हाथ भी मिलाया। वहीं श्रद्धालुओं की भारी भीड़ होने के कारण मुख्यमंत्री ने काल भैरव दर्शन का कार्यक्रम स्थगित कर दिया।

विवेकानंद क्रूज से पहुंचे घाट
मुख्यमंत्री संगमम् से पहले नमो घाट से विवेकानंद क्रूज पर सवार होकर गंगाद्वार पहुंचे। वहां से काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। सीएम ने यहां घाटों का निरीक्षण भी किया। दर्शन-पूजन के उपरांत सीएम क्रूज पर सवार हुए और नमो घाट पहुंचकर कार्यक्रम में शामिल हुए।

नाव पर सवार लोगों ने लहराया केसरिया गमछा, लगाए जयश्रीराम के जयकारे
मुख्यमंत्री काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन के उपरांत क्रूज पर सवार होकर वापस नमो घाट जा रहे थे। इस दौरान बगल से गुजर रहे नाव-क्रूज पर सवार और घाट पर खड़े लोगों ने मुख्यमंत्री को देखकर जयश्रीराम के जयकारे लगाए। मुख्यमंत्री को देख अभिभूत युवाओं ने केसरिया गमछा भी लहराया और मोबाइल से उनकी तस्वीर भी खींची।

मुख्यमंत्री ने किया हवाई सर्वे
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी का हवाई सर्वे भी किया। यहां की भीड़ को देखते हुए उन्होंने प्रशासन को श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा का निर्देश दिया। गौरतलब है कि प्रयागराज स्नान के उपरांत काशी में भी प्रतिदिन कई लाख श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

इस मौके पर मंत्री रविंद्र जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, विधायक नीलकंठ तिवारी, अवधेश सिंह, विधान परिषद सदस्य हंसराज विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।

Check Also

यूपी दौरे पर नितिन नवीन: गोरखनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया स्वागत

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में बुधवार को राजनीतिक और धार्मिक गतिविधियों के बीच भारतीय जनता ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *