Thursday , July 23 2026

CBSE 12th Supplementary Exam 2026: प्रैक्टिकल परीक्षाओं की तारीख तय, बोर्ड ने दिए जरूरी निर्देश

CBSE 12th Supplementary Practical Exam 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12 की सप्लीमेंट्री प्रैक्टिकल परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। बोर्ड के अनुसार, प्रैक्टिकल परीक्षाएं 29 जुलाई से 4 अगस्त 2026 तक आयोजित की जाएंगी। जिन छात्रों को परीक्षा में शामिल होना है, उन्हें 27 जुलाई तक अपने स्कूल या निर्धारित परीक्षा केंद्र से संपर्क करने की सलाह दी गई है। इससे पहले 28 जुलाई को सप्लीमेंट्री थ्योरी परीक्षा आयोजित होगी।

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि यह कार्यक्रम Repeat Practical (RP) और Repeat in Both Theory and Practical (RB) श्रेणी के छात्रों के लिए लागू होगा। RP श्रेणी के छात्रों को केवल प्रैक्टिकल परीक्षा देनी होगी, जबकि RB श्रेणी के छात्रों को थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों परीक्षाएं दोबारा देनी होंगी।

CBSE के अनुसार, नियमित छात्रों की प्रैक्टिकल परीक्षा उनके अपने स्कूल में आयोजित होगी, जबकि निजी (Private) छात्रों को बोर्ड द्वारा आवंटित परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होना होगा। यदि किसी केंद्र पर संबंधित विषय की प्रयोगशाला उपलब्ध नहीं होगी, तो क्षेत्रीय कार्यालय नजदीकी स्कूल या परीक्षा केंद्र पर परीक्षा की व्यवस्था करेगा।

बोर्ड ने सभी क्षेत्रीय कार्यालयों को प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए बाहरी परीक्षक (External Examiner) नियुक्त करने के निर्देश दिए हैं। स्कूल केवल आंतरिक परीक्षक (Internal Examiner) नामित कर सकेंगे, जबकि बाहरी परीक्षक का चयन बोर्ड करेगा।

CBSE ने यह भी निर्देश दिया है कि प्रैक्टिकल परीक्षा के अंक उसी दिन आधिकारिक पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य होगा। एक बार अंक अपलोड होने के बाद उनमें किसी भी प्रकार का संशोधन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

बोर्ड ने छात्रों को परीक्षा के दौरान एडमिट कार्ड और मार्कशीट/रिजल्ट की प्रति साथ लेकर आने की सलाह दी है।

Check Also

परीक्षा घोटालों पर सरकार की बड़ी तैयारी: पीएम मोदी बोले- पेपर लीक के आरोपियों को जल्द मिलेगी सजा

देशभर में पेपर लीक मामलों को लेकर बढ़ते विवाद के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *