Sunday , October 11 2026

BRO अनियमितता मामला: CBI ने 11 राज्यों में मारे छापे, 10 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई तेज

सीमा सड़क संगठन (BRO) के फंड में कथित अनियमितताओं के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने सोमवार को 11 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 26 ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, असम, अरुणाचल प्रदेश और नगालैंड में की गई।

CBI ने इस मामले में 4 अलग-अलग FIR दर्ज की हैं। इनमें लेफ्टिनेंट कर्नल, मेजर और इंजीनियर रैंक के 10 अधिकारियों समेत कुछ निजी व्यक्तियों को आरोपी बनाया गया है।

जांच एजेंसी के अनुसार, मामला लद्दाख में BRO के प्रोजेक्ट विजयक और प्रोजेक्ट योजक से जुड़ा है। आरोप है कि इन परियोजनाओं में कैजुअल मजदूरों की नियुक्ति में अनियमितताएं की गईं और फर्जी मजदूरों के नाम पर सरकारी धन का भुगतान किया गया।

CBI के मुताबिक, मामले में सरकारी धन के गबन, धोखाधड़ी, जालसाजी, आपराधिक साजिश, भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी जैसे गंभीर आरोपों की जांच की जा रही है। साथ ही भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 के तहत आपराधिक कदाचार और रिश्वतखोरी से जुड़े मामलों की भी पड़ताल जारी है।

Check Also

प्रदर्शनकारियों के लिए दिल्ली पुलिस की गाइडलाइन, जंतर-मंतर पर जाने से पहले इन नियमों का रखें ध्यान

दिल्ली के जंतर-मंतर पर बैठक, धरना या प्रदर्शन करने वालों के लिए दिल्ली पुलिस ने ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *