Wednesday , August 12 2026

Ajay Devgn: टीवी पर वापसी को तैयार अजय देवगन, ‘क्राइम पेट्रोल’ होस्ट करेंगे अभिनेता; तारीख आई सामने

लोकप्रिय क्राइम शो ‘क्राइम पेट्रोल’ नए सीजन के साथ वापसी करने जा रहा है। मेकर्स ने शो का प्रोमो जारी कर दिया है, जिसमें अभिनेता अजय देवगन होस्ट के तौर पर नजर आ रहे हैं। इस शो के जरिए अजय देवगन पहली बार टीवी पर होस्टिंग करते दिखाई देंगे।

अपराध की कहानियों के जरिए जागरूक करेंगे अजय

‘क्राइम पेट्रोल’ में देश में सामने आए अपराध के मामलों को नाटकीय रूपांतरण के जरिए दिखाया जाता है। शो को लंबे समय तक अभिनेता अनूप सोनी ने होस्ट किया है। नए सीजन में मेकर्स ने होस्ट के तौर पर अजय देवगन को जोड़ा है।

शो के प्रोमो में अजय देवगन समाज में बढ़ते अपराध और उनसे सतर्क रहने की जरूरत पर बात करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस शो से जुड़ना उनके लिए दर्शकों के प्रति एक जिम्मेदारी जैसा है।

अजय के मुताबिक, ‘क्राइम पेट्रोल’ ने अपराध की घटनाओं को समझने और लोगों में जागरूकता पैदा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। नए सीजन में ऐसी घटनाओं की कहानियां दिखाई जाएंगी, जिन्होंने लोगों को झकझोर दिया।

31 अगस्त से शुरू होगा प्रसारण

प्रोमो के अनुसार, ‘क्राइम पेट्रोल’ का नया सीजन 31 अगस्त 2026 से सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो के शुरुआती 15 एपिसोड की शूटिंग पूरी हो चुकी है।

अजय देवगन की एंट्री के बाद शो के नए सीजन को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ गई है। अब देखना होगा कि बतौर होस्ट अजय देवगन दर्शकों के बीच कैसी छाप छोड़ते हैं।

Check Also

पवन सिंह के इस फैसले पर आम्रपाली दुबे का रिएक्शन वायरल, जानें क्यों भोजपुरी एक्ट्रेसेज संग नहीं कर रहे गाने

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह इन दिनों रियलिटी एंटरटेनमेंट शो ‘भोजपुरी बवाल’ को लेकर ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *