Tuesday , September 15 2026

यमुना में नहाने के दौरान हादसा, 15 साल के नाबालिग की डूबने से मौत; रेस्क्यू के बाद मिला शव

दिल्ली में शनिवार को यमुना नदी में नहाने के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। मदनपुर खादर निवासी 15 वर्षीय रमन की डूबने से मौत हो गई। वह अपने भाई और दोस्तों के साथ यमुना नदी में नहाने गया था। पानी में उतरते समय उसका पैर गहरे गड्ढे में फिसल गया, जिससे वह तेज बहाव की चपेट में आ गया और देखते ही देखते नदी में लापता हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और विशेष रेस्क्यू बोट क्लब की टीम गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंची। टीम ने तत्काल नदी में तलाशी अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद किशोर को पानी से बाहर निकाला गया और तत्काल डॉ. राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने मृतक के परिजनों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज कर लिए हैं। शुरुआती जांच में किसी साजिश या आपराधिक एंगल के संकेत नहीं मिले हैं। पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 194 के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है और पुलिस घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।

Check Also

लखनऊ में हैरान करने वाली वारदात: मोबाइल की EMI के लिए युवक को बनाया बंधक, पांच दिन तक कराया काम

लखनऊ में मोबाइल की किस्त बकाया होने पर एक युवक को कथित तौर पर घर ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *