फ़िल्म ‘कुत्ते’ का ट्रेलर रिलीज़ किया गया, जिसकी हर तरफ तारीफ हो रही है। खासकर फिल्म की स्टारकास्ट लोगों का ध्यान आर्कषित कर रही है।
इस फिल्म में अर्जुन एक पुलिस वाले का किरदार निभा रहे हैं, जिन्होंने अपनी पिछली फिल्म “संदीप और पिंकी फरार” में भी एक पुलिसवाले की भूमिका निभाई थी.. और उसके बारे में सबका यही मानना है कि, यह उनके करियर का सबसे शानदार परफॉर्मेंस है।
अर्जुन भी मानते हैं कि पुलिसवाले का किरदार उनके लिए लकी चार्म है.. क्योंकि लोगों ने उनके इस किरदार की जमकर तारीफ की है और वे चाहते हैं कि दर्शक फ़िल्म ‘कुत्ते’ में भी उनके परफॉर्मेंस को पसंद करें।
अर्जुन कहते हैं, “अगर पुलिस वाले का किरदार मेरे लिए लकी चार्म है, दर्शकों को यह भूमिका काफी पसंद आई और इसके लिए मुझे बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड्स भी मिले.. इसलिए, अगर मुझे कुत्ते में फिर से एक पुलिसवाले का किरदार निभाकर वही सम्मान और वाहवाही मिले, तो मैं इसे खुशी-खुशी स्वीकार करूंगा क्योंकि एक एक्टर होने के नाते मैं भी थोड़ा ग्रीडी हूं”
satyamorcha.com Hindi News, latest and breaking news in Hindi