Friday , November 6 2026
Breaking News

इस राज्य में मत्स्य पालन करने वाले किसानों को मिलेगा 40 प्रतिशत अनुदान

केंद्र सरकार मत्स्य पालन करने वाले लोगों के लिए योजनाएं चलाती है। जिसके तहत मछली पालन के लिए 60 फीसदी तक पैसा दिया जाता है। मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना। इस योजना के तहत मत्स्य पालन करने वाले किसानों को 40 प्रतिशत तक का अनुदान मिलेगा।

मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत एक साल में 100 मछली बीज बैंक स्थापित होंगे। इसके अगले पांच साल में 500 मछली बीज बैंक बनाया जाएगा। इसका उद्देश्य अच्छी किस्म के मछली बीज उपलब्ध करवाना है। इस योजना के तहत पहले साल तालाबों के पट्टाधारकों को यूपी सरकार 40 प्रतिशत का अनुदान देगी।

मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना का लाभ किसे मिलेगा इसका चयन जिला स्तर पर होगा।  पट्टा आवंटन हो जाने के बाद मत्स्य पालन के लिए मत्स्य विभाग में आवेदन करना होगा। विभाग लाभार्थी की फाइल तैयार कर बैंक भेजेगा और यहां से अनुदान को स्वीकृति मिलेगी। योजना के तहत ग्रामसभा के तालाबों का आवंटन भी किया जा रहा है।

Check Also

धर्मांतरण प्रकरण में एसटीएफ की जांच तेज: दो डॉक्टरों के जाकिर नाईक से संपर्क का दावा, इंटीग्रल यूनिवर्सिटी तक पहुंची जांच

उत्तर प्रदेश के आगरा में वायु प्रदूषण लगातार गंभीर होता जा रहा है। सड़कों की ...