Friday , November 6 2026
Breaking News

भरतपुर दौरे पर बोले सीएम अशोक गहलोत-“पानी, बिजली और पढ़ाई को लेकर पूरी सुविधाएं…”

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत आज भरतपुर जिले के दौरे पर रहे। सीएम ने आज जिले के उच्चैन में विभिन्न कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया है। महाराजा सूरजमल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए।

इस मौके पर सीएम गहलोत ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करने के मामले में पीएम मोदी को कन्वेंस करेंगे। सीएम ने कहा कि हाकिम बदल जाता है। हुकम नहीं बदलता है।

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री राजस्थान के है। एक योजना को शामिल नहीं करवा सकते। पीएम मोदी से बात करें। बीजेपी वाले असत्य बोलते हैं। काम नहीं करते हैं। लेकिन उनकी मार्केंटिंग बहुत अच्छी है। सीएम ने आह्वान किया कि सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुंचाएं।

कहा कि पूर्वी राजस्थान का पूरा ध्यान ऱखा गया है। पानी, बिजली और पढ़ाई को लेकर पूरी सुविधाएं दे रहे हैं। पढ़ाई के लिए मेधावी छात्रों को स्कूटी बांट रहे हैं। सरकार खर्चा कर सभी को फ्री इलाज दे रही है। करीब-करीब सभी प्रकार के आॅपरेशन फ्री हो रहे हैं।  इस मौके पर सीएम ने कहा कि मैं गुर्जर समाज के लोगों से आह्वान करता हूं कि वे घना के पानी दें।

Check Also

मिशन यूपी-2027: पदयात्राओं के बाद गांव-गांव और घर-घर दस्तक देंगे भाजपा-संघ के कार्यकर्ता, बूथ पर बनेगा साझा मोर्चा

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज ...