Saturday , October 3 2026

धनुष और ममूटी की ओम चैप्टर 1 कब होगी रिलीज? नए पोस्टर के साथ तारीख का एलान

धनुष और ममूटी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘ओम चैप्टर 1: उधिरम – द ब्लड वुड’ की नई रिलीज डेट सामने आ गई है। मेकर्स ने नए पोस्टर के साथ फिल्म की रिलीज तारीख का एलान किया है। यह फिल्म अब 20 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

फिल्म के नए पोस्टर में धनुष और ममूटी एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं। दोनों के हाथों में बंदूक दिखाई दे रही है, जिससे फिल्म के एक्शन से भरपूर होने के संकेत मिलते हैं।

पहले क्यों टली थी रिलीज?

फिल्म की रिलीज पहले अक्टूबर में होने वाली थी, लेकिन उसी दौरान रजनीकांत की फिल्म की रिलीज को देखते हुए ‘ओम चैप्टर 1’ की तारीख आगे बढ़ा दी गई। धनुष ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया था कि रजनीकांत के प्रति सम्मान को देखते हुए फिल्म की रिलीज टालने का फैसला लिया गया।

नवंबर में बिना क्लैश रिलीज की तैयारी

नई रिलीज डेट नवंबर में रखे जाने से फिल्म के कई बड़ी फिल्मों के साथ संभावित टकराव से बचने की उम्मीद है। मेकर्स अब फिल्म को बिना बड़े क्लैश के सिनेमाघरों में उतारने की तैयारी कर रहे हैं।

ये सितारे आएंगे नजर

‘ओम चैप्टर 1’ का निर्देशन राजकुमार पेरियासामी ने किया है। फिल्म में धनुष और ममूटी के अलावा साई पल्लवी, श्रीलीला और नसीरुद्दीन शाह भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

धनुष और राजकुमार पेरियासामी इससे पहले भी साथ काम कर चुके हैं। निर्देशक राजकुमार पेरियासामी को फिल्म ‘अमरन’ के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुका है।

Check Also

अजय देवगन ने मोहनलाल से की थी फिल्म देखने की अपील, फिर भी क्यों नहीं देखी ‘दृश्यम 3’? सामने आई वजह

अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ की रिलीज से पहले अभिनेता ने ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *