Saturday , October 3 2026

माल ढुलाई होगी आसान और तेज, तीन नए लॉजिस्टिक पार्क से बदल सकता है परिवहन का ढांचा

देश में माल ढुलाई को आसान बनाने और लॉजिस्टिक्स व्यवस्था को मजबूत करने के लिए तीन नए मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक पार्क विकसित किए जाने की तैयारी है। ये पार्क पटना, नासिक और हैदराबाद में बनाए जाएंगे। तीनों परियोजनाओं पर करीब 2,870 करोड़ रुपये के निवेश का अनुमान है।

नेशनल हाईवे लॉजिस्टिक मैनेजमेंट लिमिटेड की ओर से इन परियोजनाओं की अंतिम रिपोर्ट तैयार कर सरकार को मंजूरी के लिए भेजी गई है। स्वीकृति मिलने के बाद टेंडर और निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

पटना, नासिक और हैदराबाद में बनेंगे पार्क

पटना: करीब 870 करोड़ रुपये की लागत से 103 एकड़ में लॉजिस्टिक पार्क विकसित किया जाएगा।

हैदराबाद: तीनों में सबसे बड़ा पार्क करीब 1,300 करोड़ रुपये की लागत से 156 एकड़ क्षेत्र में तैयार किया जाएगा।

नासिक: यहां 700 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से 123 एकड़ में पार्क बनाया जाएगा।

इन मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक पार्कों का उद्देश्य सड़क, रेल और अन्य परिवहन माध्यमों को एक-दूसरे से जोड़कर माल की आवाजाही को अधिक व्यवस्थित और तेज बनाना है।

दिल्ली-मुंबई रेल रूट पर भी बढ़ेगी माल ढुलाई क्षमता

इसके अलावा दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर माल और यात्री ट्रेनों का दबाव कम करने के लिए वडोदरा-रतलाम के बीच तीसरी और चौथी रेल लाइन बिछाने की योजना है। करीब 259 किलोमीटर लंबी इस परियोजना को विशेष रेल परियोजना घोषित किया गया है और इसे 2029 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

परियोजना पूरी होने के बाद इस रेल मार्ग पर सालाना करीब 1.65 करोड़ टन अतिरिक्त माल ढुलाई क्षमता बढ़ने की उम्मीद है।

Check Also

Stock Market Update: कमजोर हुआ बाजार, सेंसेक्स 97 अंक गिरा; निफ्टी में भी फिसलन

भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट देखने को मिली। वैश्विक अनिश्चितता ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *