Saturday , October 3 2026

नजरिया पर फहाद फासिल की टिप्पणी से छिड़ी बहस, सोशल मीडिया पर यूजर्स ने जताई नाराजगी

अभिनेता फहाद फासिल इन दिनों अपनी आगामी तेलुगु फिल्म डोंट ट्रबल द ट्रबल के प्रमोशन में व्यस्त हैं। चेन्नई में फिल्म के एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने पत्नी और अभिनेत्री नजरिया नाजिम को लेकर ऐसी टिप्पणी कर दी, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई।

कार्यक्रम में फहाद अपनी को-स्टार और बाल कलाकार सारा पालेकर के बारे में बात कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने नजरिया का जिक्र करते हुए कहा, “मैं एक बच्चे से शादीशुदा हूं।” इसके बाद उन्होंने मजाकिया अंदाज में अपनी बात समझाते हुए कहा कि लोग उनसे बच्चों को संभालने में धैर्य को लेकर सवाल करते हैं और वह कहते हैं कि उनके घर पर भी एक बच्चा है।

फहाद की यह टिप्पणी सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कुछ यूजर्स ने उनके शब्दों पर सवाल उठाए। कई लोगों ने इसे अजीब टिप्पणी बताया, जबकि कुछ यूजर्स ने कहा कि बच्चों से जुड़े संदर्भ में सार्वजनिक रूप से बोलते समय शब्दों का ध्यान रखना चाहिए।

2014 में हुई थी दोनों की शादी

फहाद फासिल और नजरिया नाजिम की पहली मुलाकात 2013 में फिल्म बैंगलोर डेज की शूटिंग के दौरान हुई थी। फिल्म में दोनों ने पति-पत्नी की भूमिका निभाई थी। इसके बाद अगस्त 2014 में दोनों ने शादी कर ली।

शादी के समय फहाद की उम्र 32 साल और नजरिया की उम्र 19 साल थी। दोनों बाद में फिल्म ट्रांस में भी साथ नजर आए।

Check Also

अजय देवगन ने मोहनलाल से की थी फिल्म देखने की अपील, फिर भी क्यों नहीं देखी ‘दृश्यम 3’? सामने आई वजह

अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ की रिलीज से पहले अभिनेता ने ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *