Thursday , September 24 2026

दिल्ली: दो युवतियों से छेड़छाड़ के बाद हड़कंप, सफारी सवार आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश

दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके में सड़क पर जा रही दो युवतियों के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि सफारी कार में सवार युवकों ने युवतियों के साथ कथित तौर पर अभद्रता की और अपशब्द कहने के बाद मौके से फरार हो गए। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

हकीकत पार्क के पास हुई घटना

उत्तर-पश्चिमी जिले की पुलिस उपायुक्त आकांक्षा यादव के अनुसार, घटना 23 सितंबर की रात करीब 9:30 बजे मुखर्जी नगर स्थित हकीकत पार्क के पास हुई। इस संबंध में एक युवती ने पुलिस को लिखित शिकायत दी है।

शिकायत के मुताबिक, दोनों युवतियां सड़क पर जा रही थीं। इसी दौरान सफारी कार में सवार कुछ युवकों ने कथित तौर पर उनके साथ छेड़छाड़ की और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। इसके बाद आरोपी कार लेकर वहां से फरार हो गए।

कार के रजिस्ट्रेशन नंबर से आरोपियों तक पहुंची पुलिस

पुलिस ने जांच के दौरान कार के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर उसके मालिक की पहचान की। पूछताछ में सामने आया कि घटना के समय कार अनिल कुमार के बेटे नमन द्वारा चलाए जाने की जानकारी मिली है। पुलिस के मुताबिक, कार में नमन के साथ दो से तीन अन्य लोग भी सवार थे।

आरोपियों की तलाश में दबिश

पुलिस ने आरोपियों की पहचान के बाद उनकी गिरफ्तारी के लिए कई स्थानों पर दबिश दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आरोपियों को पकड़ने के लिए संभावित ठिकानों पर तलाश की जा रही है।

Check Also

निशात हत्याकांड: चार गोलियां मारने के बाद सऊद ने की आत्महत्या? पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सामने आया सच

जिले के सिविल लाइन स्थित चिल्ड्रेस एकेडमी स्कूल में शिक्षिका निशात फातिमा की हत्या और ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *